लाइव न्यूज़ :

पानी के कारण गांव तक नहीं पहुंच पा रहा था दूल्हा, गांव वालों ने रातों रात बना डाला बांस का पुल

By अभिषेक पारीक | Updated: July 11, 2021 15:46 IST

बिहार के अररिया में जब एक दूल्हे को बारिश के पानी के कारण गांव में आने में परेशानी हुई तो लोगों ने आनन-फानन में बांस का पुल तैयार कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के अररिया में एक दूल्हे को बारिश के पानी के कारण गांव में आने में परेशानी हुई।रातों रात पुल बना दिया गया और दूल्हे के बाइक पर बिठाकर पुल पार करवाया गया।बारातियों को पैदल पुल के जरिये गांव में लाया गया। जिसके बाद शादी की रस्में पूरी हुई। 

बिहार के अररिया में जब एक दूल्हे को बारिश के पानी के कारण गांव में आने में परेशानी हुई तो लोगों ने आनन-फानन में बांस का पुल तैयार कर दिया। जिसके बाद दूल्हे को बाइक पर बिठाकर बांस का पुल पार करवाया गया। जिसके बाद बाराती भी यह पुल पारकर गांव पहुंचे और शादी में शामिल हुए। 

अररिया के पलासी प्रखंड के चौरी पंचायत के फुलसरा गांव में जाने के लिए कोई सड़क नहीं है। गर्मी और सर्दी के मौसम में लोगां को किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं आती है, क्योंकि पानी की धार सूख जाती है। जिससे लोग पैदल य गाड़ी से एक ओर से दूसरी ओर आ-जा सकते हैं। बरसात के मौसम में छोटी नाव या बांस के जरिये पानी की धार को पार कर लिया जाता है। 

सीधी सड़क नहीं होने के कारण यहां के ज्यादातर लोग शादियों के लिए शहरों का रुख करते हैं। यहां के ज्यादातर लोगों की शादी शहरों में ही होती है। गांव के बटेश झा ने अपनी बेटी राखी की ख्शादी फारबिसगंज प्रखंड के रमई गांव के अमरेंद्र झा से तय की थी। 

हालांकि असली परेशानी पानी को पार कर बारात के गांव पहुंचने की थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने तय किया कि बांस का पुल बनाकर दूल्हे और बारात को गांव तक लाया जाएगा। जिसके बाद रातों रात पुल बना दिया गया और दूल्हे के बाइक पर बिठाकर पुल पार करवाया गया। वहीं बारातियों को पैदल पुल के जरिये गांव में लाया गया। जिसके बाद शादी की रस्में पूरी हुई। 

टॅग्स :बिहारअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'