बिहारः शराब के नशे में चूर दूल्हा बारात ले जाना भूला, दूसरे दिन पहुंचने पर लड़की के घरवालों ने बनाया बंधक, जानें इसके बाद क्या हुआ?

By एस पी सिन्हा | Published: March 16, 2023 03:48 PM2023-03-16T15:48:38+5:302023-03-16T16:00:48+5:30

ग्रामीण स्तर पर समझौता करते हुए शादी की तैयारी में हुई खर्च का भुगतान लड़का पक्ष को करने का फैसला हुआ। इसके बाद बंधक बने दूल्हा और उनके सहयोगी को छोड़ने का निर्णय लिया गया।

bihar drunken groom forgot to take baraat reaching second day | बिहारः शराब के नशे में चूर दूल्हा बारात ले जाना भूला, दूसरे दिन पहुंचने पर लड़की के घरवालों ने बनाया बंधक, जानें इसके बाद क्या हुआ?

बिहारः शराब के नशे में चूर दूल्हा बारात ले जाना भूला, दूसरे दिन पहुंचने पर लड़की के घरवालों ने बनाया बंधक, जानें इसके बाद क्या हुआ?

Highlightsकहलगांव अनुमंडल के अंतीचक गांव से बारात लेकर दूल्हे को सुल्तानगंज जाना था।लेकिन शराब के नशे में चूर दूल्हे को याद भी नहीं रहा कि उसे शादी करने जाना है।नशा उतरने के बाद दूल्हा मंगलवार लड़की के घर शादी करने पहुंचा तो लड़कीवालों ने बंधक बना लिया।

पटनाः बिहार में भागलपुर जिले के सुल्तानगंज अनुमंडल इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, कहलगांव अनुमंडल के अंतीचक गांव से बारात लेकर दूल्हे को सुल्तानगंज जाना था, लेकिन शराब के नशे में चूर दूल्हे को याद भी नहीं रहा कि उसे  शादी करने जाना है।

इधर, लड़की के घर शादी की सारी तैयारी धुमधाम से हो रही थी। देर रात जब बरात नहीं पहुंची तो लड़की के परिजन व्याकुल हो गए। मंगलवार सुबह तक बरात नहीं पहुंचने पर लड़की के परिजनों ने संपर्क किया। इसबीच, नशा उतरने के बाद परिजन के दबाव में दूल्हा शादी के लिए राजी होकर मंगलवार को दोपहर बाद अपने सहयोगियों के साथ लड़की के घर शादी करने पहुंचा।

हालांकि जब लड़के की करतूत का लड़की को पता चला तो नशेड़ी दूल्हा से शादी करने से इंकार कर दिया। लड़की के परिजन ने शादी के इंतजाम में हुए खर्च को वापस करने की मांग को लेकर लड़के व उसके साथ आये सहयोगी को बंधक बना कर रख लिया।

ममाला की जानकारी पुलिस को भी दी गई। वहीं कुछ सहयोगी राशि लाने कहलगांव गए। ग्रामीण स्तर पर समझौता करते हुए शादी की तैयारी में हुई खर्च का भुगतान लड़का पक्ष को करने का फैसला हुआ। इसके बाद बंधक बने दूल्हा और उनके सहयोगी को छोड़ने का निर्णय लिया गया। कहा जा रहा है कि लड़का शादी के पहले ही शराब पीकर नशा में चूर हो गया और बरात लेकर लड़की के घर नहीं पहुंचा। इस मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई है।

Web Title: bihar drunken groom forgot to take baraat reaching second day

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे