बिहारः शराब के नशे में चूर दूल्हा बारात ले जाना भूला, दूसरे दिन पहुंचने पर लड़की के घरवालों ने बनाया बंधक, जानें इसके बाद क्या हुआ?
By एस पी सिन्हा | Updated: March 16, 2023 16:00 IST2023-03-16T15:48:38+5:302023-03-16T16:00:48+5:30
ग्रामीण स्तर पर समझौता करते हुए शादी की तैयारी में हुई खर्च का भुगतान लड़का पक्ष को करने का फैसला हुआ। इसके बाद बंधक बने दूल्हा और उनके सहयोगी को छोड़ने का निर्णय लिया गया।

बिहारः शराब के नशे में चूर दूल्हा बारात ले जाना भूला, दूसरे दिन पहुंचने पर लड़की के घरवालों ने बनाया बंधक, जानें इसके बाद क्या हुआ?
पटनाः बिहार में भागलपुर जिले के सुल्तानगंज अनुमंडल इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, कहलगांव अनुमंडल के अंतीचक गांव से बारात लेकर दूल्हे को सुल्तानगंज जाना था, लेकिन शराब के नशे में चूर दूल्हे को याद भी नहीं रहा कि उसे शादी करने जाना है।
इधर, लड़की के घर शादी की सारी तैयारी धुमधाम से हो रही थी। देर रात जब बरात नहीं पहुंची तो लड़की के परिजन व्याकुल हो गए। मंगलवार सुबह तक बरात नहीं पहुंचने पर लड़की के परिजनों ने संपर्क किया। इसबीच, नशा उतरने के बाद परिजन के दबाव में दूल्हा शादी के लिए राजी होकर मंगलवार को दोपहर बाद अपने सहयोगियों के साथ लड़की के घर शादी करने पहुंचा।
हालांकि जब लड़के की करतूत का लड़की को पता चला तो नशेड़ी दूल्हा से शादी करने से इंकार कर दिया। लड़की के परिजन ने शादी के इंतजाम में हुए खर्च को वापस करने की मांग को लेकर लड़के व उसके साथ आये सहयोगी को बंधक बना कर रख लिया।
ममाला की जानकारी पुलिस को भी दी गई। वहीं कुछ सहयोगी राशि लाने कहलगांव गए। ग्रामीण स्तर पर समझौता करते हुए शादी की तैयारी में हुई खर्च का भुगतान लड़का पक्ष को करने का फैसला हुआ। इसके बाद बंधक बने दूल्हा और उनके सहयोगी को छोड़ने का निर्णय लिया गया। कहा जा रहा है कि लड़का शादी के पहले ही शराब पीकर नशा में चूर हो गया और बरात लेकर लड़की के घर नहीं पहुंचा। इस मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई है।