लाइव न्यूज़ :

भोपाल हादसे का दर्दनाक वीडियो वायरल, देखें, कैसे कुछ सेकेंड के भीतर ही झील में पलट गई नाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 13, 2019 12:55 IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हादसे को दुखद बताते हुए घटना की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिये हैं। इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमृतकों के परिजन को सरकार की तरफ से 4-4 लाख रुपये सहायता राशि दी जायेगी। भोपाल की मशहूर छोटी झील में गणपति की मूर्ति को विसर्जित करते वक्त नाव पलट गई।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भगवान गणपति विसर्जन के दौरान शुक्रवार सुबह नाव पलटने से 11 लोगों की डूबकर मौत हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसको ट्विटर और फेसबुक पर शेयर किया जा रहा है।  हादसा तड़के सुबह 04.30 बजे हुआ। वीडियो में दिख रहा है कि नाव ने किस तरह अपना बैलेंस खोया और महज कुछ सेकेंड में नाव के लोग झील में समा गये। 

भोपाल (शहर) के पुलिस उप महानिरीक्षक इरशाद वली ने  न्यूज एजेंसी ‘भाषा’ को बताया कि घटना शहर के छोटे तालाब के खटलापुरा पर हुआ। सभी लोग नाव से गणपति विसर्जन के लिए लेकर गए थे। इस हादसे में दो और लोगों के डूबने की आशंका है। उनकी तलाश जारी है। 

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हादसे को दुखद बताते हुए घटना की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि दुःख की इस घड़ी में सरकार र पीड़ित परिवारों के साथ है। उनकी हर संभव मदद की जायेगी। मृतकों के परिजन को सरकार की तरफ से 4-4 लाख रुपये सहायता राशि देने के उन्होंने निर्देश जारी किये। उन्होंने कहा कि जांच में जिसकी भी लापरवाही आएगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (पीटीआई इनपुट के साथ)  

टॅग्स :भोपालगणेश चतुर्थी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतदिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री यादव, दिवंगत परिजनों को 8-8 लाख रुपये?, कहा-संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ?

भारतहिंदी पत्रकारिता के 200 साल के सफर पर सप्रे संग्रहालय में विमर्श और अलंकरण?, लोकमत के वरिष्ठ संपादक विकास मिश्र को माधवराव सप्रे सम्मान

भारतHappy Birth Day Dr Mohan Yadav: पीएम मोदी और अमित शाह ने दीं शुभकामनाएं, जानें किसने क्या कहा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल