लाइव न्यूज़ :

वायरल: बेटी ने दी भय्यू महाराज को मुखाग्नि, मार्मिक तस्वीरें देख आपका भी दिल भर आएगा

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 13, 2018 19:51 IST

भय्यू महाराज का बुधवार को इंदौर में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी बड़ी बेटी कुहू ने उन्हें मुखाग्नि दी है।

Open in App

भोपाल, 13 जून: भय्यू महाराज का बुधवार को इंदौर में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी बड़ी बेटी कुहू ने उन्हें मुखाग्नि दी। भय्यू महाराज के पार्थिव देह के पास बैठीं बेटी कुहू की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इसके अलावा कुहू की जो मुखाग्नि की तस्वीर सामने आई है, इंटरनेट पर वह भी छाई हुई है। बेटी का आरोप है कि यह सब उनकी सौतेली मां डॉ. आयुषी की वजह से हुआ।

भय्यूजी के अंतिम संस्कार में मध्यप्रदेश का कोई भी बड़ा नेता शामिल नहीं हुआ। भय्यूजी के अंतिम संस्कार में महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में लोग आए। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने अपने ओएसडी को भेजा। शिवसेना के एक सांसद और दो विधायक भी अंतिम संस्कार में मौजूद रहे। 

मध्य प्रदेश में आधात्मिक गुरु भय्यू महाराज ने 12 जून को खुदकुशी की थी। खबरों के मुताबिक उन्होंने खुद को गोली मारी ली है। इसके बाद उन्हें इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

पुलिस को इनके  भय्यू  के कमरे से दो सुसाइड नोट बरामद हुए थे। एक में उन्होंने लिखा था कि वह पारिवारिक कलह की वजह से सुसाइड कर रहे हैं। वहीं एक सुसाइड नोट में उन्होंने पनी सारी दौलत उनके सेवादार और सबसे करीबी विनायक के नाम कर दी है। 

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कि विनायक पिछले 15 सालों से भय्यू जी महाराज के साथ रहता था। उसे भैय्यू जी का सबसे करीबी माना जाता है। सुसाइड नोट के दूसरे पन्ने में भैय्यू जी ने अपने आश्रम, प्रॉपर्टी और वित्तीय शक्तियों की सारी जिम्मेदारी विनायक को दी है। 

सुसाइड नोट में भय्यूजी महाराज ने लिखा है, मैं विनायक पर विश्वास करता हूं, इसलिए उसे ये सारी जिम्मेदारी सौंप रहा हूं और ये मैं बिना किसी दबाव के लिख रहा रहूं। गौरतलब है कि भैय्यू जी ने जब गोली मारी तब विनायक भी घर पर मौजूद था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :भय्यू महाराजमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्टडीजीपी कैलाश मकवाना ने खौफ टेक्स से संबंधित सभी मामले में दिया आदेश, लारेंस के गुर्गे हेरी बाक्सर गैंग पर प्रदेश की एसटीएफ कसेगी शिकंजा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो