लाइव न्यूज़ :

ओसामा बिन लादेन को मारने में था इन कुत्तों का हाथ, अब भारत में करेंगे ये काम

By रजनीश | Updated: April 15, 2019 13:07 IST

मध्य प्रदेश में कान्हा और पेंच टाइगर रिजर्वों में वन्यजीव संरक्षण और अवैध शिकार विरोधी अभियानों के लिए बेल्जियन मालिनोइज का उपयोग पहले से ही किया जा रहा है...

Open in App

मध्यप्रदेश पुलिस डॉग स्वार्ड में बेल्जियन मालिनोइज नस्ल के डॉग (कुत्ता) को शामिल किया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति के घर व्हाइट हाउस की सुरक्षा भी यही डॉग्स करते हैं। इन डॉग्स की खासियत का अंदाजा इस बात से भी लगा सकते हैं कि अमेरिका का सिरदर्द बन चुके ओसामा बिन लादेन के मारे जाने में भी इनका बहुत बड़ा सहयोग रहा है। 

जिन डॉग्स ने लादेन को पकड़वाया था वही मध्यप्रदेश में रहेंगे। मध्यप्रदेश पुलिस डॉग स्वार्ड में इन्हें शामिल किया गया है। मध्यप्रदेश के पुलिस अधिकारी एपी सिंह बघेल ने बताया- 12 जर्मन शेफर्ड, 12 डोबरमैन और 2 बेल्जियन मालिनोइज को हैदराबाद से लाया गया है। ये डॉग पुलिस के लिए काफी काम के हैं। इनके सूंघने और काम करने की क्षमता बेहतरीन है। बेल्जियन मालिनोइज को पहली बार मध्यप्रदेश पुलिस में शामिल किया गया है।

फोटो क्रेडिट: ANI

उन्होंने एएनआई को बताया- 'अन्य देशों के पुलिस बलों के पास ये डॉग हैं। हमारे देश में, बीएसएफ और अन्य केंद्रीय बलों ने लेने की बात की थी। उनके लिए नौ महीने के ट्रेनिंग कोर्स की योजना बनाई जा रही है। खाना और अन्य सुविधाओं सहित नौ महीने की ट्रेनिंग का खर्च लगभग 1 लाख रुपए प्रति डॉग है। जब वे औपचारिक रूप से पुलिस सेवा में शामिल हो जाएंगे तो उनका खर्च लगभग 8,000 रुपये महीने होगा।

फोटो क्रेडिट: ANI
मध्य प्रदेश में कान्हा और पेंच टाइगर रिजर्वों में वन्यजीव संरक्षण और अवैध शिकार विरोधी अभियानों के लिए बेल्जियन मालिनोइज का उपयोग पहले से ही किया जा रहा है। डॉग स्वार्ड के हेड कॉन्सटेबल महेंद्र सिंह ने कहा 'बेल्जियन मालिनोइज कुत्ते एक सर्व-उद्देश्यीय कुत्ते हैं और सेना ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है। उनकी सीखने की शक्ति बेहतर है। वे सक्रिय हैं, सूंघने की शक्ति अच्छी है और उन्हें आसानी से ट्रेन किया जा सकता है।'

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी