ठळक मुद्देMP में LPG लाइन में खड़े लोगों पर मधुमक्खियों का हमला, मची भगदड़सिलेंडर लेने पहुंचे लोग जान बचाकर भागे! मधुमक्खियों ने किया अटैक
Bees Attack: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, यहां लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए पहुंचे थे उन्हें क्या पता था वहां उनपर मधुमक्खियां हमला कर देंगी। जी हां LPG सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतार लगाकर लोग खड़े थे, तभी पास के पेड़ पर बने मधुमक्खियों के छत्ते से हजारों मधुमक्खियां निकलकर लोगों पर टूट पड़ीं। लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे तो कोई चेहरे को गमछे से ढंककर बचता नजर आया, तो कोई सीधे दौड़ लगाकर वहां से भागा। मधुमक्खियों के डंक से घायल कुछ लोगों को हॉस्पिटल ले जाता गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई, फिलहाल कोई गंभीर हालत में नहीं है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।