लाइव न्यूज़ :

Baramulla News: बुजुर्ग महिला ने अंडा दान किया, नीलामी से 226350 रुपये, आखिर क्या है कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 16, 2024 13:43 IST

Baramulla News: दान की गईं सभी वस्तुओं को नीलामी के लिए रखा गया और अंडे के लिए सबसे अधिक धनराशि मिली। 

Open in App
ठळक मुद्दे अधिक राशि जुटाने के लिए अंडे को दान के रूप में कमेटी को वापस कर दिया।नीलामी के अंतिम दिन दानिश अहमद नाम के एक युवा व्यवसायी ने 70 हजार रुपये में अंडा खरीदा। मस्जिद का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करने के लिए बहुत उत्सुक हैं।

Baramulla News: उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में एक मस्जिद के निर्माण के लिए चंदा जुटाने के लिए दान किये गए एक अंडे की नीलामी से 2.26 लाख रुपये मिले हैं। मस्जिद प्रबंधन कमेटी ने यह जानकारी दी। यह मामला श्रीनगर से 55 किलोमीटर दूर सोपोर के मालपोर गांव का है, जहां स्थानीय मस्जिद कमेटी ने नकद और वस्तु दोनों तरह से दान लेना शुरू किया। एक बुजुर्ग महिला ने नाम सार्वजनिक नहीं करने के अनुरोध के साथ बताया कि उन्होंने अपनी मुर्गी का ताजा अंडा दान किया था। दान की गईं सभी वस्तुओं को नीलामी के लिए रखा गया और अंडे के लिए सबसे अधिक धनराशि मिली।

एक स्थानीय निवासी ने कहा कि लोगों ने तीन दिन तक अंडे की बोली लगाई और हर दौर के बाद, सफल बोली लगाने वाले ने अपनी बोली की राशि का भुगतान किया और फिर अधिक राशि जुटाने के लिए अंडे को दान के रूप में कमेटी को वापस कर दिया। नीलामी के अंतिम दिन दानिश अहमद नाम के एक युवा व्यवसायी ने 70 हजार रुपये में अंडा खरीदा।

पड़ोसी वारपोरा इलाके के रहने वाले अहमद ने कहा, "हम इस मस्जिद का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करने के लिए बहुत उत्सुक हैं। चूंकि मस्जिद को बड़ा बनाने की योजना है, इसलिए बड़ी धनराशि की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, “मैं कोई अमीर आदमी नहीं हूं लेकिन यह पवित्र स्थान के प्रति सिर्फ मेरा जुनून और भावना थी...।” अंडे की कई दौर की नीलामी से कुल 2,26,350 रुपये जुटाये गए। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरSrinagar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी