लाइव न्यूज़ :

Assam: लॉकडाउन के दौरान रोंगाली बिहू मनाते दिखे असम के ट्रैफिक पुलिस जवान, वीडियो हो रहा वायरल

By गुणातीत ओझा | Updated: April 17, 2020 11:03 IST

पुलिसकर्मियों के लिए मौजूदा समय ज्यादा काम लेकर आया है। इस बीच वे अपने परिवार और दोस्तों को भूलकर देश की सेवा में अहम भूमिका निभा रहे हैं। ड्यूटी के दौरान ही वक्त मिलने पर वे साथी कर्मचारियों के साथ मनोरंजन के नए-नए तरीके खोज रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअसम में ट्रैफिक पुलिसकर्मी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियों में त्योहार को मनाते हुए पुलिसकर्मी डांस करते दिख रहे हैं।असम में इन दिनों ने बिहू त्योहार मनाया जाता है। लेकिन कोरोना वायरस के चलते लोगों में इस त्योहार के प्रति उत्साह देखने को नहीं मिल रहा है।

दिसपुर। देश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण पर ब्रेक लगाने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन को सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस को एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है। पुलिसकर्मियों के लिए मौजूदा समय ज्यादा काम लेकर आया है। इस बीच वे अपने परिवार और दोस्तों को भूलकर देश की सेवा में अहम भूमिका निभा रहे हैं। ड्यूटी के दौरान ही वक्त मिलने पर वे साथी कर्मचारियों के साथ मनोरंजन के नए-नए तरीके खोज रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मियों के गाने का वीडियो वायरल होने के बाद अब डांस का वीडियो वायरल हो रहा है।

असम में इन दिनों ने बिहू त्योहार मनाया जाता है। लेकिन कोरोना वायरस के चलते लोगों में इस त्योहार के प्रति उत्साह देखने को नहीं मिल रहा है। ऐसे में असम से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ ट्रैफिक पुलिसकर्मी सड़क पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो गुवाहाटी का है, जहां पुलिसकर्मी रोंगाली बिहू त्योहार को मनाते हुए दिख रहे हैं। वह इस दौरान नाच रहे हैं, गा रहे हैं और कोरोना वायरस जैसी खतरनाक स्थिति में दो पल खुशियों के तलाश रहे हैं। बता दें कि रोंगाली बिहू 14 अप्रैल से शुरू हुआ था, जो कि 20 अप्रैल तक चलेगा। ऐसा ही एक वीडियो 14 अप्रैल को भी सामने आया था, जहां लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मी रोंगाली बिहू को मनाते हुए सड़कों पर नाच गा रहे थे।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसअसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल