लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के बारे में ये बात कह कर ट्रोल हुईं लेखिका अरुंधति रॉय, जानें क्या है पूरा माजरा

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 26, 2019 09:21 IST

अरुंधति रॉय का जन्म 24 नवंबर 1961 को हुआ है। ये भारत की एक मशहूर लेखिका है। इनका उपन्यास द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स (The God of Small Things) जो कि 1997 में आया था कापी चर्चा में रहा। ये एक समाजिक कार्यकर्ता भी हैं, जो मानव अधिकारों की बात करती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअरुंधति रॉय कुछ दिनों पहले आतंकियों पर लिखें खत को लेकर चर्चा में आईं थी। ट्विटर पर #ArundhatiRoy के साथ भारतीय लेखिका की आलोचना की जा रही है।

लेखिका अरुंधति रॉय अक्सर ही बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं।  अरुंधति रॉय फिर से अपने दिये एक बयान को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। अरुंधति रॉय ने अपने हाल ही में दिये एक बयान में दावा किया है कि पाकिस्तानी सरकार कभी भी अपने देश की जनता के खिलाफ अपनी सेना का इस्तेमाल नहीं करती है। बल्कि भारत कश्मीर को लेकर ऐसा कर रहा है। इस बयान को लेकर अरुंधति रॉय की आलोचना हो रही है। ट्विटर पर #ArundhatiRoy टॉप ट्रेंड में है। 

Tarek Fatah, जो कि एक इंडियन- कैनेडियन पत्रकार हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुये लिखा है,  अरुंधति रॉय ने दावा कर रही हैं कि पाकिस्तान ने अपनी सेना का इस्तेमाल अपनी जनता के लिये कभी नहीं किया। क्या ये अंधी और बहरी हो गई हैं। क्या 1971 में पाक सेना द्वारा बांग्लादेश नरसंहार में 3M की मौत नहीं हुई थी। क्या वह बलूचिस्तान की हालता से अनजान है? वह शाब्दिक रूप से पाकिस्तान आईएसआई ब्रीफिंग नोट पढ़ रही हैं।

एक यूजर ने लिखा है, लगता है कि पाकिस्तानी एजेंट लेखिका अरुंधति रॉय को इस्लामाबाद में अपने नये बॉस से फंड मिला है।

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, अरुंधति रॉय हमेशा अपनी भारत विरोधी टिप्पणियों के लिए पाकिस्तान और अंतर्राष्ट्रीय मीडिया की पोस्टर गर्ल रही हैं। 

एक यूजर ने लिखा, सुनिए भारतीय लेखिका अरुंधति रॉय कश्मीरियों, सिखों, दलितों और अन्य आदिवासी समुदायों के खिलाफ अपने स्वयं के लोगों के खिलाफ एक शाश्वत युद्ध में भारतीय राज्य के बारे में बता रही हैं?

आप भी देखें कुछ ट्वीट

आतंकियों पर लिखें खत को लेकर कुछ दिनों पहले चर्चा में आईं थी अरुंधति रॉय 

कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हो रहा था, जिसको लेकर दावा किया जा रहा था कि ये खत लेखिका अरुंधति रॉय ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लिखा है। जिसके बाद इस खत का जवाब भी वायरल हुआ। जिसको लेकर ये दावा किया जा रहा था कि ये खत राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अरुंधति रॉय को जवाब देते हुये लिखा है। इस खत में 'नेशनल करेक्शनल सिस्टम फैसिलिटीज में पकड़े गए आतंकवादियों के साथ बर्ताव के बारे में लिखा गया था। हालांकि सोशल मीडिया पर इसको लेकर ये भी दावा किया गया था कि वायरल हो रहा ये खत फेक है। 

टॅग्स :ट्विटरसोशल मीडियापाकिस्तानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं