लाइव न्यूज़ :

Delhi Violence से उदास दिखी अमूल गर्ल ने कहा, दिल्ली ऐसा किसी ने मेरा तोड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 1, 2020 13:12 IST

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में 42 लोगों की मौत हुई जबकि 200 लोग घायल हुए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देडेयरी प्रॉडक्ट्स बेचने वाली कंपनी अमूल ने 1966 में पहली बार अपने विज्ञापनों में अमूल गर्ल का प्रयोग किया थाअमूल गर्ल का पहला एड 'थ्रूब्रेड' मार्च, 1966 में आया था, अमूल गर्ल हर घर में अब जाना-पहचाना नाम है

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा से अमूल गर्ल भी काफी दुखी हैं। अमूल के नए क्रिएटिव में अमूल गर्ल उदास बैठी है, कैप्शन में लिखा हुआ है, दिल्ली ऐसा किसी ने मेरा तोड़ा। 28 फरवरी को अमूल ने एक ट्वीट के जरिए दिल्ली में शांति, भाईचारा और सद्धाव बनाए रखने की अपील की है। अमूल गर्ल की पहचान ऐसी चुलबुली लड़की जो लोगों को हंसाने के अलावा, गंभीर मुद्दों पर अपनी राय रखती है। साथ ही समाज में घट रही घटनाओं पर अपना नजरिया भी पेश करती है।

 

#Amul Topical: Appealing for peace, brotherhood and harmony... pic.twitter.com/zOcQR40Tji— Amul.coop (@Amul_Coop) February 28, 2020

 

57 साल की है अमूल गर्ल

अमूल गर्ल का पहला विज्ञापन 1966 में पेश किया गया था। पहले अमूल गर्ल ब्रांड के प्रचार के महत्वपूर्ण भूमिका निभाती थी। 1990 के दशक में अमूल गर्ल ने खुलकर सामाजिक मुद्दों पर राय रखनी शुरू की। इस दौरान अमूल गर्ल में कई बार बदलाव किया गया लेकिन थीम वही रखी गई। अमूल गर्ल पहली बार बंबई की बसों पर लगे विज्ञापन में देखी गई थी। 

दिल्ली हिंसा में हुई 42 मौतें

दिल्ली हिंसा में अब तक 42 मौतों की पुष्टि हुई है। अब तक गुरु तेग बहादुर अस्पताल में 38, लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में तीन और जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में एक व्यक्ति की मौत हुई है। हिंसा में 200 लोग घायल हुए है। हिंसा प्रभावित मुख्य क्षेत्रों में जाफराबाद, मौजपुर, चाँद बाग, खजूरी खास और भजनपुरा शामिल हैं। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक महीने के लिए धारा-144 लागू है। पिछले दो दिनों में मृतकों की संख्या में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है ना ही किसी हिंसा की खबर है। 

शाहीन बाग में भारी सुरक्षा बल की तैनाती

15 दिसंबर से नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और एनआरसी के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग में आंदोलन जारी है। हिंदू सेना के शाहीन बाग इलाके में प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने वहां भारी सुरक्षा बल तैनात किया है।

टॅग्स :दिल्ली हिंसाकैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनशाहीन बाग़ प्रोटेस्टअमूल डेयरीदिल्ली पुलिसदिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो