लाइव न्यूज़ :

अमित शाह की फिसली जबान, राहुल गांधी समेत तमाम कांग्रेसी वीडियो शेयर करके ले रहे हैं चुटकी

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 27, 2018 16:53 IST

राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी की ओर से कांग्रेस को कर्नाटक चुनाव से पहले इससे बड़ा तोहफा क्या हो सकता है।

Open in App

नई दिल्ली, 27 मार्च;  कर्नाटक में आज 27 मार्च को  बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बी॰ एस॰ येदियुरप्पा को लेकर ऐसी बात कही कि उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होने लगा। इस वीडियो को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से लेकर  कर्नाटक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी ट्वीट किया है। 

इस वीडियो में पत्रकारवार्ता के दौरान अमित शाह कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए हमला बोल रहे हैं। उन्होंने यहां कहा, यदि भ्रष्टाचार में कोई प्रतिस्पर्धा कर ली जाए तो येदियुरप्पा सरकार को इस प्रतियोगिता में नंबर वन स्थान मिल जाएगा।' अमित शाह जिस वक्त यह बयान दिया उस वक्त खुद येदियुरप्पा भी उनके बगल में बैठे हुए थे।

वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि जैसे अमित शाह ने यह बात बोली उसके बाद  दूसरी ओर बैठे बीजेपी नेता ने उन्हें याद दिलाया कि गलती से उन्होंने अपने ही नेता का नाम ले लिया है, जिसके बाद शाह ने अपनी गलती मानते हुए कहा कि उनका अर्थ वर्तमान की सिद्धारमैया सरकार से था।इस वीडियो को राहुल गांधी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया, 'अब क्योंकि बीजेपी आईटी सेल ने कर्नाटक चुनाव की घोषणा कर दी है। तो इसके बाद टॉप सीक्रेट कैंपेन वीडियो भी देखा जाए। यह रहा बीजेपी अध्यक्ष का तोहफा। इससे अच्छी कर्नाटक में हमारे कैंपेन की क्या शुरुआक हो सकती है। शाह कहते हैं येदियुरप्पा ने आजतक की सबसे भ्रष्ट सरकार चलाई है।'

टॅग्स :अमित शाहराहुल गाँधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो