लाइव न्यूज़ :

एम्बुलेंस ड्राइवर ने की अजब हरकत, शराब पीने के लिए रास्ते में रोक दी गाड़ी! मरीज को भी दिया

By भाषा | Updated: December 20, 2022 17:57 IST

ओडिशा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो जगतसिंहपुर नगर का है। वीडियो में अस्पताल जाने के दौरान एम्बुलेंस ड्राइवर वाहन रोक कर शराब पीता नजर आता है।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा के जगतसिंहपुर नगर का मामला, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल।ड्राइवर ने अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में शराब पीने के लिए अपने वाहन को रोक दिया।एम्बुलेंस चालक ने खुद शराब पी और फिर मरीज को भी शराब का ग्लास थमा दिया।

जगतसिंहपुर: ओडिशा के जगतसिंहपुर नगर में एक एम्बुलेंस चालक ने अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में शराब पीने के लिए अपने वाहन को रोक दिया और अपने घायल यात्री को भी शराब की पेशकश की। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस घटना के वीडियो में एम्बुलेंस चालक तीर्तोल इलाके में एक राजमार्ग के किनारे अपने वाहन को खड़ा करते हुए देखा जा सकता है। इसी दौरान उसने शराब पी और मरीज को भी शराब की पेशकश की।

एम्बुलेंस चालक एक बार में अपनी शराब पी गया, जबकि एक पैर में प्लास्टर के साथ स्ट्रेचर पर लेटे हुए मरीज को धीरे-धीरे शराब पीते हुए देखा जा सकता है। यह अजीबोगरीब घटना सोमवार को तब सामने आई, जब एम्बुलेंस के पास खड़े लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जब चश्मदीदों ने शराब पीने को लेकर चालक का विरोध किया, तो उसने दावा किया कि मरीज ने खुद पीने के लिए कहा था।

इस दौरान एम्बुलेंस में एक महिला और एक बच्चा भी था। इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि हम नहीं कर सकते हैं। जगतसिंहपुर के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी (सीडीएमओ) डॉ क्षेत्रबासी दास ने कहा, ‘‘चूंकि यह एक निजी एम्बुलेंस थी, इसलिए हमारे पास कहने के लिए कुछ नहीं है। लेकिन आरटीओ और संबंधित पुलिस थाने को दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।’’

घटना से आक्रोशित क्षेत्र के लोगों ने घटना की जांच और एम्बुलेंस चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। तीर्तोल पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर दास ने कहा कि इस घटना के सिलसिले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है और प्राथमिकी दर्ज होने पर ही जांच शुरू की जाएगी। 

टॅग्स :ओड़िसावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल