लाइव न्यूज़ :

वीडियो: सीएम नीतीश कुमार के काफिला के पास होते समय एम्बुलेंस को नहीं मिला रास्ता, बीच सड़क पर मरीज के साथ रिश्तेदारों को करना पड़ा इंतजार

By आजाद खान | Updated: August 22, 2023 15:38 IST

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि एक तरफ काफिला पास हो रहा है और दूसरी ओर रिश्तेदार मरीज को एम्बुलेंस में लेकर रास्ते में खड़े है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि एक एम्बुलेंस को रास्ता नहीं मिलने पर रोका गया है। दावा के अनुसार, सीएन नीतीश कुमार के काफिले के वहां से गुजरने के कारण एम्बुलेंस को रास्ता नहीं मिला है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार के काफिले के कारण एक एम्बुलेंस को रोका गया है। वीडियो में परेशान रिश्तेदारों को देखा गया है जो एम्बुलेंस में बैठे हुए है और रास्ता खुलने का इंतजार कर रहे है। 

इस वीडियो को एक शख्स द्वारा रिकॉर्ड किया गया है जिसमें एक तरफ सीएम के काफिले को जाते हुए देखा गया है और दूसरी और यात्री अपनी गाड़ियों के साथ वहां खड़ा है। ये लोग रास्ते के खुलने का इंतजार कर रहे है। वीडियो को लेकर कई सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा भी इस पर प्रतिक्रिया दी गई है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि एक रास्ते पर और गाड़ियों के साथ एक एम्बुलेंस भी खड़ा है। वहीं जहां एम्बुलेंस खड़ा है उसके दूसरे और यह दावा किया जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार का काफिला चल रहा है। वीडियो में एक मरीज के साथ बैठी हुआ एक महिला को रोते हुए भी देखा गया है। 

क्लिप के अगले हिस्से में वीडियो बनाने वाले शख्स को एक और शख्स से वहां के हालात पर सवाल पूछते हुए देखा गया है। इस पर वीडियो में दिखने वाला शख्स हंसते हुए हालात को बताता है और इतने में यह वीडियो वहीं खत्म हो जाता है। 

क्या है पूरा मामला

वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि यह बिहार के सीएम नीतीश कुमार का काफिला था जो पटना से गुजर रहा था। दावा यह भी है कि काफिले के जाने के लिए एक तरफ के रास्ते के ट्रैफिक को रोक दिया गया था। इस वीडियो को अब तक पांच हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके है और इसे अब तक 190 लाइक्स भी मिल चुका है। 

क्लिप को देख कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर कमेंट्स भी किया है और लिखा है कि समझ नही आता की ये जनता के लिए हैं या जनता इनके लिए 'पीक जंगलराज'। एक और यूजर ने प्रशांत किशोर को इस मुद्दे को उठाने और इस पर बयान देने को भी कहा है। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा