लाइव न्यूज़ :

'ईमानदार पत्रकार....', अखिलेश यादव के अंजना ओम कश्यप को दिए इंटरव्यू के वीडियो क्लिप वायरल, खूब हुई बहस, देखें

By विनीत कुमार | Updated: January 11, 2022 12:55 IST

अखिलेश यादव के एक इंटरव्यू के कई क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये ट्रेंड में है और इसे लेकर कई तरह की प्रतिक्रिया भी आ रही है।

Open in App

नई दिल्ली: कुछ ही दिन में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। तारीखों का ऐलान भी चुनाव आयोग की ओर से कर दिया गया है। हालांकि सभी की नजरें उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर हैं क्योंकि राजनीतिक लिहाज से यूपी बेहद अहम राज्य है। 

इन सबके बीच नेताओं के इंटरव्यू और उनकी बयानबाजी भी चर्चा में हैं। ऐसा ही अखिलेश यादव के एक इंटरव्यू के कुछ क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अखिलेश यादव ने यह इंटरव्यू 'आज तक' की पत्रकार अंजम ओम कश्यप को दिया है।

'ईमानदार पत्रकारों की सूची बनाई है देश ने'

अखिलेश यादव के इस इंटरव्यू का एक क्लिप वायरल है जिसमें अंजना ओम कश्यप सपा नेता पर अपनी नाराजगी जाहिर करती नजर आ रही हैं। दरअसल, अखिलेश यादव ने कहा कि देश ने ईमानदार पत्रकारों की सूची बनाई है, इसमें आपका भी नाम है। इसे अंजना ओम कश्यप ने कटाक्ष के तौर पर लेते हुए जम कर अखिलेश यादव पर नाराजगी जताई।

इसी इंटरव्यू का एक और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें अखिलेश अपने स्कूल-कॉलेज की बात करते नजर आ रहे हैं।

इस इंटरव्यू में कानपुर के इत्र कारोबारी पर पड़े छापे का भी अखिलेश यादव ने जिक्र किया। इंटरव्यू का ये हिस्सा भी सोशल मीडिया पर वायरल है।

 

इसी इंटरव्यू में अखिलेश यादव ने कहा है कि अगर भाजपा इस बार फिर यूपी में सत्ता में आई तो योगी आदित्यनाथ आगे जाकर भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार बन जाएंगे। अखिलेश ने हालांकि साथ ही कहा कि कि भाजपा वाले फिर सोच लें।

अखिलेश इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि अगर योगी आदित्यनाथ दोबारा सत्ता में आ गए तो क्या होगा क्योंकि फिर अखिलेश 10 साल यूपी में सत्ता से बाहर रह जाएंगे। इस पर अखिलेश ने कहा, 'तो फिर वह प्रधानमंत्री के दावेदार बन जाएंगे। ये बीजेपी वाले सोच लें।'

टॅग्स :अखिलेश यादवविधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावसमाजवादी पार्टीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी