शादी के 7 महीने बाद वायरल हुआ आकाश अंबानी और श्लोका का लिप लॉक वीडियो, भरी महफिल में किया kiss
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 1, 2019 03:20 PM2019-10-01T15:20:56+5:302019-10-01T15:20:56+5:30
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने 9 मार्च 2019 को शादी की थी। दोनों बचपन के दोस्त हैं। आकाश और श्लोका ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से साथ में अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी की है।
मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और हीरा कारोबारी रसैल मेहता की छोटी बेटी श्लोका मेहता की शादी 9 मार्च 2019 को हुई थी। शादी के सात महीने बाद आकाश अंबानी और पत्नी श्लोका मेहता के लिप लॉक का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो श्लोका मेहता और आकाश अंबानी के शादी वाले दिन की ही है।
वीडियो में दिख रहा है कि आकाश-श्लोका रोमांटिक अंदाज में डांस कर रहे हैं, तभी पीछे से लोग चिल्लाते हैं, We wnat Kiss। इस पर आकाश रोमांटिक अंदाज में श्लोका को किस करते हैं। इसके बाद श्लोका मुस्कुराती रह जाती हैं। वहीं आकाश आगे बढ़कर दोस्तों के बीच जाते हैं और श्लोका भी उनके पीछे-पीछे जाती हैं। शादी के वक्त अंबानी फैमिली के फंक्शन के कई वीडियो वायरल हुए थे।
आकाश और श्लोका ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से साथ में अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी की है। श्लोका धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई के बाद 2009 में न्यूजर्सी के प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में आगे की पढ़ाई के लिए चली गईं थी। इसके बाद उन्होंने द लंदन स्कूल ऑफ इक्नोमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स किया।