लाइव न्यूज़ :

'भंडारे में गए तो खाना खत्म, बाहर आए तो चप्पल चोरी', शिवसेना का बना मजाक, ट्रेंड कर रहा है #TumSENAhoPayega

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 12, 2019 03:12 IST

राज्य की 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 105 सदस्यों के बाद 56 विधायकों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के पास सरकार बनाने का दावा करने के लिए रात में साढ़े सात बजे तक का समय था।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यपाल ने शिवसेना को और वक्त देने से मना कर दिया। जिसके बाद राज्यपाल ने एनसीपी को दावा पेश करने का मौका दिया है। एनसीपी को कल रात 8:30 तक अपना दावा पेश करना होगा।  

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर शिवसेना की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है। ट्विटर पर पिछले कुछ घंटों से हैशटैग 'तुमसे ना हो पाएगा' ( #TumSENAhoPayega) ट्रेंड कर रहा है। इस हैशटैग के साथ लोगों ने उस वक्त से ज्यादा ट्वीट करने शुरू किए जब महाराष्ट्र के राज्यपाल ने  तीसरी सबसे बड़ी पार्टी एनसीपी को सरकार बनाने का न्योता दे दिया। असल में शिवसेना द्वारा  सरकार बनाने का दावा पेश करने में विफल होने के बाद राज्यपाल ने तीसरी सबसे बड़ी पार्टी एनसीपी को सरकार बनाने का न्योता दिया है। राज्यपाल ने एनसीपी को भी दावा पेश करने के लिए 24 घंटे का समय दिया है। एनसीपी को कल रात 8:30 तक अपना दावा पेश करना होगा।  

शिवसेना नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर सरकार बनाने की इच्छा प्रकट की लेकिन वे जरूरी समर्थन पत्र जमा नहीं कर सके। राज्यपाल ने शिवसेना को और वक्त देने से मना कर दिया। जिसके बाद राज्यपाल ने एनसीपी को दावा पेश करने का मौका दिया है। 

इस वाक्ये के बाद से ट्विटर पर शिवसेना का मजाक भी बनाया जा रहा है और आलोचना भी की जा रही है। कुछ लोगों का कहना है कि बीजेपी का साथ नहीं देने की वजह से शिवसेना की ये हालात है तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे ने क्या इसी शिवसेना का सपना देखा था।

बीजेपी के सदस्य विवेक पांडे ने लिखा है, ''मोटा भाई ने शिवसेना का हाल ऐसा कर दिया कि भंडारे में गए तो खाना खत्म...बाहर आए तो चप्पल चोरी' एक यूजर ने लिखा है, कल का कुमारस्वामी, आज का उध्दव ठाकरे है। 

एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना को लेकर कई मीम्स भी बनाए गए हैं। 

टॅग्स :शिव सेनाट्विटरवायरल कंटेंटराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो