लाइव न्यूज़ :

बाढ़ में ऐसे बह गया मेघालय में बना लकड़ी का पुल, वीडियो हुआ वायरल, भूस्खलन से चार लोगों की मौत

By अनिल शर्मा | Updated: June 10, 2022 13:14 IST

गारो हिल्स में गुरुवार को दो अलग-अलग जगहों पर भूस्खलन की घटना हुई। बाढ़ के कारण भूस्खलन में कम से कम 4 लोगों की मौत हो चुकी है। गारो हिल्स में हुई घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्दे घटना 9 जून की हैबाढ़ की वजह से ऐसे कई पुल बह गए हैं

मेघालयः मेघालय के दक्षिण गारो हिल्स और वेस्ट गारो हिल्स जिले से एक वीडियो सामने आया है जिसमें बाढ़ के पानी से लकड़ी के पुल को बहते देखा जा सकता है। लकड़ी का ये पुल जिजिका  को मेगुआ से जोड़ता है। घटना 9 जून की है जब बाढ़ के पानी में तेज बहाव पैदा होने की वजह से लकड़ी का बना पुल धाराशायी हो गया और बह गया। इसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

 गारो हिल्स में गुरुवार को दो अलग-अलग जगहों पर भूस्खलन की घटना हुई। बाढ़ के कारण भूस्खलन में कम से कम 4 लोगों की मौत हो चुकी है। गारो हिल्स में हुई घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। जबकि दो अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर है। वहीं, दूसरी घटना साउथ वेस्ट गारो हिल्स के बेतासिंग इलाके में हुई, जिसमें ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक क्षेत्र में ऐसे और दो पुल के बह गए हैं।

इस बीच मौसम विभाग ने "अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले पांच दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ व्यापक मध्यम वर्षा होने की चेतावनी जारी की है। बयान में मौसम विभाग ने कहा कि 10 और 11 जून को अरुणाचल प्रदेश में और अगले पांच दिनों के दौरान असम और मेघालय में भी भारी बारिश की संभावना है।

 

टॅग्स :बाढ़मेघालय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतRicky Syngkon dies: शिलांग लोकसभा सांसद रिकी सिंगकोन की फुटबॉल खेलते समय हुई मौत

ज़रा हटकेअपने अंतिम सस्कार के 3 दिन बाद जिंदा लौटा आया खदान विस्फोट में मारा गया शख्स, सब हैरान

भारतमेघायल कोयला खदान हादसा: 16 मजदूरों की मौत, कई दबे, 1 घायल

भारत2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल