लाइव न्यूज़ :

चीन: महिला के कान में घुसी जिंदा मकड़ी और बनाने लगी नकली कान का पर्दा, डॉक्टरों ने ऐसा निकाला बाहर, देखें भयावह वीडियो

By आजाद खान | Updated: April 29, 2023 17:33 IST

जानकारी के अनुसार, महिला ने कान में दर्द और हर वक्त भनभनाहट सुनाई देने की शिकायत की थी जिसके बाद उसके कान की जांच की गई और यह पता चला कि उसमें एक मकड़ी घुसी हुई है। यही नहीं वह वहां नकली कान का पर्दा भी बना रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देचीन के सिचुआन प्रांत में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। यहां पर एक महिला के कान में एक मकड़ी के घुस जाने की बात सामने आई है। यही नहीं मकड़ी अंदर जाकर वहां एक नकली कान का पर्दा भी बना रही थी।

बीजिंग:   चीन के सिचुआन प्रांत में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां की रहने वाली एक महिला ने शिकायत की थी कि उसका कान में दर्द हो रहा है और वह लगातार अपने कान में भनभनाहट की आवाज सुन रही है। ऐसे में महिला जब अस्पताल गई और वहां के डॉक्टरों से अपनी परेशानी बताई तो एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 

बताया जा रहा है कि महिला के कान में एक मकड़ी थी जो अंदर जाकर बाहर से उसके कान में एक नकली कान का पर्दा बना लिया था और उसके भीतर रह रही थी। अस्पताल के डॉक्टर काफी सावधानी से महिला के कान से मकड़ी को बाहर निकालने में कामयाब हुए थे। फिलहाल महिला ठीक है और उसके कान में मामूली जख्म है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि एक महिला के कान से डॉक्टर एक जिंदा मकड़ी को बाहर निकालना की कोशिश कर रहे है। वीडियो शुरू होते ही यह देखा गया है कि डॉक्टर एक चिमटे से एक मकड़ी द्वारा बनाए गए नकली कान के पर्दे को हटा रहे है और उसके अंदर से मकड़ी को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे है। 

नकली कान के पर्दे को हटाने के बाद जैसे ही डॉक्टर अपने चिमटे मकड़ी के पास ले जाते है, वह उस पर अटैक करती है। ऐसे में काफी मेहनत के बाद डॉक्टरों ने मकड़ी को सफलतापूर्वक महिला के कान से बाहर निकाल दिया है। महिला के काम में कुछ मामूली जख्म है और उसका इलाज चल रहा है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, यह घटना चीन के सिचुआन प्रांत में घटी है जहां के हुइडोंग काउंटी पीपुल्स अस्पताल के डॉक्टरों ने एक महिला के कान से जिंदा मकड़ी को सफलतापूर्वक बाहर निकाला है। महिला के कान से मकड़ी को निकाल रहे ओटोलर्यनोलोजी विभाग के डॉक्टर हान जिंगलोंग ने स्थानीय मीडिया को बताया मकड़ी ने न केवल अंदर जाकर अपनी जाल बनाने लगी थी बल्कि वह इस तरीके से जाल बना रही थी मानो यह एक नकली कान का पर्दा हो। वह अंदर जाकर अंदर से बाहर की ओर नकली कान का पर्दा बना रही थी। 

इस बात का खुलासा तब हुआ जब डॉक्टरों ने महिला के कान में एंडोस्कोपी की थी। शुरुआत में डॉक्टरों को सब ठीक लगा था और उन्हें महिला के कान में कोई गड़बड़ी दिखाई नहीं दी थी। लेकिन जब डॉक्टरों ने ध्यान से देखा तो पाया कि एक नकली कान के पर्दे के पीछे कुछ चल रहा है। ऐसे में डॉक्टरों ने मकड़ी को सही से बाहर निकाल लिया और स्थानियों को इस तरीके के मामले में अस्पताल में दिखाने की सीख भी दी है।  

टॅग्स :अजब गजबचीनवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो