लाइव न्यूज़ :

WB: भारी भीड़ वाले लोकल ट्रेन में घोड़े ने किया रेल का सफर, वायरल फोटो देख लोग रह गए दंग, रेलवे ने दिए जांच के आदेश

By आजाद खान | Updated: April 8, 2022 14:57 IST

मामले में रेलवे ने कहा है कि वह घटना की जांच करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि घटना की पुष्टी होने पर ही आगे की कार्रवाई पूरी की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में एक अजीबो-गरीब मामले सामने आया है।यहां पर अन्य यात्रियों के साथ एक घोड़े के ट्रेन में सफर करने का फोटो खूब वायरल हो रहा है।यह घटना सियालदाह डायमंड हारबर लोकल लाइन में हुआ है।

Horse Travel in Kolkata Local Train: लोकल ट्रेन हमारी यात्री का एक हिस्सा है। इसके जरिए हर रोज हजारों लोग एक जगह से दूसरे जगह से बहुत ही आसानी से चले जाते हैं। लेकिन उस समय क्या होगा जब भारी भीड़ वाली लोकल ट्रेन में कोई घोड़ा भी आपके साथ सवार हो जाए। ऐसा ही कुछ नजारा कल पश्चिम बंगाल के सियालदाह डायमंड हारबर डाउन लोकल ट्रेन में देखने को मिला, जहां लोकल ट्रेन में आम लोगों के साथ एक घोड़े के सफर करने का फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख सभी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। 

क्या है पूरा मामला

यह घटना पश्चिम बंगाल के सियालदाह डायमंड हारबर लोकल लाइन की बताई जा रही है, जहां लोगों को एक घोड़े के साथ अपनी यात्रा को पूरा करना पड़ा था। फोटो में यह देखा जा रहा है कि कैसे घोड़ा और यात्रियों के साथ लोकल ट्रेन में खड़ा है और उसके आस-पास अन्य यात्री खड़े हैं। यात्री के दौरान ही किसी यात्री ने घोड़े की फोटो खिंचकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो अब खूब वायरल हो रहा है। वायरल फोटो को देख कई लोग तरह-तरह के सवाल भी कर रहे है। कुछ लोग कर रहे है कि घोड़े को स्टेशन में घुसने की इजाजत कैसे मिली। वहीं कुछ यूजरों इस पर मिली जुली प्रतिक्रिया भी दी है। 

रेलवे घटना की कराई जांच

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, इस फोटो के वायरल होने के बाद रेलवे ने इसकी जांच करने की बात कही है। रेलवे पहले यह जानने की कोशिश करेगी कि क्या यह फोटो असली है। अगर फोटो असली है तो जांच के बाद कार्रवाई भी होगी। मामले में जब पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे भी इस फोटो के बारे में सुने है, लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि यह कहां और कब की घटना है। बताया जा रहा है कि यह घोड़ा पास के एक इलाके से रेस लड़ कर आ रहा था।  

टॅग्स :अजब गजबपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO