लाइव न्यूज़ :

9PM 9Minutes: दीप जलाने वाले अपील पर BJP महिला जिलाध्यक्ष ने की फायरिंग, वायरल हुआ VIDEO

By निखिल वर्मा | Updated: April 6, 2020 13:20 IST

सोशल मीडिया में फायरिंग वाली वीडियो वायरल होने के बाद बलरामपुर नगर कोतवाली पुलिस ने बीजेपी महिला जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है.

Open in App
ठळक मुद्देबलरामपुर बीजेपी महिला अध्यक्ष अपने पति के लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग की है.यूपी कांग्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कार्रवाई की मांग की है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद भारत वासियों ने रविवार (5 अप्रैल) रात 9 बजे नौ मिनट के लिए दीपक, मोमबत्ती और टॉर्च जलाकर एकजुटता का संदेश दिया। हालांकि इस दौरान कुछ लोग पटाखे फोड़ते नजर आए तो कुछ लोग हाथ में मशाल लेकर सड़कों पर दिखे। वहीं उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष मंजू तिवारी एक कदम आगे बढ़ते हुए फायरिंग की। फायरिंग के बाद मंजू तिवारी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अपलोड कर दिया जिसके बाद लोग इसे शेयर कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दीप जलाने के बाद बीजेपी महिला जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी अपने पति ओमप्रकास तिवारी की लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर घर से बाहर निकली। वीडियो में मंजू तिवारी के हाथ में एक 6 राउंड वाल रिवाल्वर दिख रहा है और उससे वह एक राउंड फायरिंग करती दिख रही हैं। ऐसा उन्होंने कोरोना वायरस को भगाने के लिए किया। फायरिंग वाली वीडियो अपलोड करते हुए उन्होंने लिखा, आज दीप जलाने के बाद कोरोना वायरस को भगाते हुए।

यूपी कांग्रेस ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, कानून तोड़ने में सबसे ज्यादा आगे भाजपा नेता ही रहते हैं। कल पीएम की अपील थी दिया जलाने की लेकिन देखिए कैसे भाजपा नेता व बलरामपुर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने खुलेआम प्रदर्शन के लिए फायरिंग की और वीडियो फेसबुक पर डाला। योगी आदित्यनाथ इस पर कार्यवाही करेंगे क्या?

पीएम मोदी ने की थी देशवासियों से दीप जलाने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के खिलाफ इस लड़ाई में रविवार रात नौ बजे एक जुट होने का आह्वान किया था। खुद पीएम मोदी ने देश भर में कोरोना वायरस संकट से उबरने के संकल्प के साथ रविवार को रात नौ बजे नौ मिनट के लिए दीप जलाए। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर दीप जलाते हुए चार तस्वीरें साझा की।

उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक श्लोक भी लिखा, “शुभं करोति कल्याणमारोग्यं धनसंपदा । शत्रुबुद्धिविनाशाय दीपज्योतिर्नमोऽस्तुते॥ इस श्लोक का अर्थ है कि हे दीपक आप शुभ करने वाले हो ,हमारा कल्याण करें , आरोग्य प्रदान करके, धन-संपदा दें। शत्रुओं की बुद्धि का नाश करें। 

टॅग्स :सीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनाउत्तर प्रदेशकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो