लाइव न्यूज़ :

75th Independence Day: देश के 130 पुरातात्विक स्थलों पर भी फहराया जाएगा तिरंगा, 167 साल पुराने भाप इंजन की ‘हेरिटेज रन’ आयोजित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 14, 2022 13:28 IST

75th Independence Day: विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो के राजनगर में आयोजित ‘तिरंगा यात्रा’ में शामिल हुए केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि खजुराहो देश की शान है और खजुराहो जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के समुचित विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देहर घर में फहराने का जो निर्णय हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है, वह एक अभूतपूर्व कदम है। 15 अगस्त को देश के 20 करोड़ घरों में एक साथ तिरंगा फहराता दिखाई देगा।भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के नए ‘फैसिलिटेशन सेंटर’ एवं नवीन प्रवेश द्वार का उद्घाटन भी किया।

75th Independence Day: केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत 15 अगस्त को देश के 130 पुरातात्विक स्थलों पर भी तिरंगा फहराया जाएगा।

विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो के राजनगर में आयोजित ‘तिरंगा यात्रा’ में शामिल हुए रेड्डी ने कहा कि खजुराहो देश की शान है और खजुराहो जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के समुचित विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह से खजुराहो में भव्य तिरंगा लहरा रहा है, वैसा ही देश के 130 पुरातात्विक स्थलों पर भी तिरंगा फहराया जाएगा।’’

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा, ‘‘तिरंगा हमारी शान है। इसे हर घर में फहराने का जो निर्णय हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है, वह एक अभूतपूर्व कदम है।’’

उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को देश के 20 करोड़ घरों में एक साथ तिरंगा फहराता दिखाई देगा, जो एक ऐतिहासिक क्षण होगा। इस अवसर पर शर्मा एवं रेड्डी ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के नए ‘फैसिलिटेशन सेंटर’ एवं नवीन प्रवेश द्वार का उद्घाटन भी किया।

रेलवे दुनिया के सबसे पुराने भाप इंजन की ‘हेरिटेज रन’ आयोजित करेगा

रेलवे स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सोमवार को 167 साल पुराने भाप इंजन की ‘हेरिटेज रन’ आयोजित करेगा। यह दुनिया का ऐसा सबसे पुराना भाप इंजन है, जो अब भी कार्यशील है। रेलवे ने कहा कि ईआईआर-21 की एक विशेष सेवा चेन्नई एग्मोर और कोडंबक्कम रेलवे स्टेशनों के बीच 15 अगस्त को चलाई जाएगी।

एक्सप्रेस ईआईआर-21 इंजन को मूल रूप से 1855 में इंग्लैंड से भारत भेजा गया था। 1909 में सेवा से हटने के बाद, इसे बिहार में जमालपुर कार्यशाला में 101 से अधिक वर्षों तक एक प्रदर्शनी के रूप में रखा गया। पेरम्बूर लोको वर्क्स ने 2010 में इंजन को पुन: चालू हालत में कर दिया।

टॅग्स :हर घर तिरंगास्वतंत्रता दिवसआजादी का अमृत महोत्सवमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो