लाइव न्यूज़ :

पेश है सबसे लंबा रामपुरी चाकू, जिसकी लंबाई जान दंग रह जाएंगे आप

By अंजली चौहान | Updated: January 27, 2023 14:22 IST

दरअसल, रामपुर के जौहर चौक पर 20 फीट लंबा चाकू लगाया गया है। 20 फीट तक लंबे को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये दुनिया का सबसे लंबा चाकू हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देरामपुर में बनाया गया 20 फीट लंबा चाकू।बताया जा रहा है कि ये चाकू दुनिया का सबसे लंबा चाकू है। इस चाकू के जरिए रामपुर के कारीगरों को प्रोत्साहित करने का प्रयास है।

रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर की चाकू के चर्चे को आपने खूब सुने ही होंगे। चाहें वो किसी फिल्म का डायलॉग हो या लोगों द्वारा ही कहा गया है लेकिन रामपुरी चाकू खूब मशहूर है। कई लोगों ने तो रामपुर में बनने वाली चाकू को देखा भी होगा, लेकिन हाल ही में रामपुर में ऐसा चाकू बनाया गया है, जो सुर्खियों में बना हुआ है। अब ये चाकू ही रामपुर की पहचान बनने जा रहा है। दरअसल, रामपुर के जौहर चौक पर 20 फीट लंबा चाकू लगाया गया है। 20 फीट तक लंबे को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये दुनिया का सबसे लंबा चाकू हो सकता है।

कारीगरों को प्रोत्साहित करने की पहल 

रामपुर विकास प्राधिकरण द्वारा इस आनोखे चाकू को तैयार करवाया गया है। जो कि जौहर चौक पर लगाया गया है। जिले के डीएम रविंदर कुमार मंदार का कहना है कि रामपुर का पर्यटन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान है। रामपुर में लोग घूमने आएं, हम यहां के उत्पादों के कारीगरों को प्रोत्साहित करने के लिए ये प्रयास कर रहे हैं। 

दरअसल, रामपुर का पहचान वैसे तो कई चीजों से है लेकिन रामपुर में बनने वाली चाकू का अपना ही महत्व है। नवाबी दौर से ही बाजारों में रामपुर के कारीगर चाकू बनाते आ रहे हैं। यहां दुकानदारों के पास चाकू रखने और बेचने का लाइसेंस भी है। मगर समय के साथ लोगों में चाकू की मांग कम हुई है। पहले की तरह रामपुर की चाकू बाजारों में नहीं बिकती है। ऐसे में प्रशासन नए सिरे से रामपुर की चाकू को नई पहचान दिलाना चाहता है। 

बेहद खूबसूरत है ये रामपुरी चाकू

रामपुर के जौहर चौक पर स्थित 20 फीट लंबा ये चाकू बहुत ही मेहनत से बनाया गया है। इसे बनाने में हर बारीकी पर ध्यान दिया गया है। इस चाकू का वजन साढे़ आठ क्विंटल से अधिक है। ब्रास और स्टील से बने इस चाकू को बनाने में लगभग 10 लाख से ज्यादा रुपये खर्च किए गए हैं। इसे बनाने वाले कारीगर अफशान रजा खान है। उन्होंने कई महीनों की मेहनत के बाद इसे बनाकर तैयार किया है। हालांकि, अभी इसका उद्घाटन नहीं किया गया है। जल्द ही उद्घाटन के बाद इसे आम लोगों के देखने के लिए खोल दिया जाएगा।  

टॅग्स :रामपुरउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी