पराठे पर 18% और रोटी पर 5% GST लगाने का फैसला, लोगों ने सोशल मीडिया पर ली चुटकी, कहा- इतना भेदभाव क्यों  

By रामदीप मिश्रा | Published: June 12, 2020 08:39 PM2020-06-12T20:39:16+5:302020-06-12T20:39:16+5:30

GST: एक निजी फूड मैन्‍युफैक्चरिंग कंपनी ने अपील की थी कि पराठे को खाखरा, प्लेन चपाती या रोटी की कैटिगरी में रखा जाना चाहिए, जिसके बाद अथॉरिटी ऑफ एडवांस रूलिंग ने इससे साफ इनकार कर दिया। 

18% GST on Parotas, 5% on Roti: people reacts on social media, twitter reaction | पराठे पर 18% और रोटी पर 5% GST लगाने का फैसला, लोगों ने सोशल मीडिया पर ली चुटकी, कहा- इतना भेदभाव क्यों  

रोटी पर 5% GST लगाया गया है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsएएआर की कर्नाटक बेंच ने पराठे को 18 फीसदी स्लैब में रखा है, जबकि रोटी को 5% के स्लैब में रखा है। गलुरू की आईडी फ्रेश फूड (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड कई खाद्य पदार्थ तैयार करती है।

बेंगलुरु: आमतौर पर पराठा और रोटी में कोई फर्क नहीं समझा जाता है, लेकिन वस्‍तु एवं सेवाकर (जीएसटी) में इसमें बड़ा अंतर रखा गया है। दरअसल, अथॉरिटी ऑफ एडवांस रूलिंग (एएआर) की कर्नाटक बेंच ने पराठे को 18 फीसदी स्लैब में रखा है, जबकि रोटी को 5% के स्लैब में रखा है। इस मामले के सामने आने के बाद ट्विटर पर एकाएक रोटी-पराठा ट्रेंड करने लगा और लोगों ने जमकर मीम्स बनाए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, एक निजी फूड मैन्‍युफैक्चरिंग कंपनी ने अपील की थी कि पराठे को खाखरा, प्लेन चपाती या रोटी की कैटिगरी में रखा जाना चाहिए, जिसके बाद अथॉरिटी ऑफ एडवांस रूलिंग ने इससे साफ इनकार कर दिया। 

कर्नाटक राज्य के फैसले को लेकर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने लिखा, 'देअभी देश जब कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रहा है, तो यह बात आपको चकित कर सकती है कि हम पराठे को लेकर चिंतित हैं। मुझे पूरा यकीन है कि भारतीय जुगाड़ कौशल से 'परोटीस' (पराठा+रोटी) की नई नस्ल तैयार होगी जो किसी भी वर्गीकरण को चुनौती देगी।'

ट्विटर पर कांग्रेस के नेता जयवीर शेरगिल ने ट्वीट करते हुए ये लिखा है।









आपको बता दें, गलुरू की आईडी फ्रेश फूड (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड कई खाद्य पदार्थ तैयार करती है। वह रेडी टु कुक भोजन जैसे इडली, डोसा, पराठा, दही और पनीर जैसे खाद्य पदार्थ सप्लाई करती है। कंपनी ने याचिका में कहा था कि गेहूं से बने पराठे और रोटी पर एक समान जीएसटी दर लगाने का आदेश दिया जाए।

Read in English

Web Title: 18% GST on Parotas, 5% on Roti: people reacts on social media, twitter reaction

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे