ठळक मुद्देजब 2G में खुलता था Google: पुराने Nokia फोन का वायरल वीडियो लोगों को ले गया 2000 के दौर में
Viral Video: सोशल मीडिया पर पुरानी यादें ताजा कर देने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इस 17 सेकंड के वीडियो में शख्स पुराने Nokia के फीचर फोन पर गूगल टाइप करता नजर आ रहा है। इसके बाद होम पेज खुलता है और नोकिया लिखा नजर आता है, ये देखकर आज के स्मार्टफोन यूजर्स हैरान रह गये और कुछ पुराने यूजर्स हैं की यादें ताजा हो गईं। एक दौर था जब Nokia के फीचर फोन लोगों को बहुत पसंद आते थे, उस जमाने में इनमें SMS, FM रेडियो, अलार्म, कैलकुलेटर और Snake जैसे गेम्स पॉपुलर थे और लोगों की पहली पसंद थे। वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @TheFigen_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।