लाइव न्यूज़ :

Pakistan Plane Crash में बचे मुहम्मद जुबैर ने दर्दनाक हादसे का बताया आंखों देखा हाल

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: May 24, 2020 00:00 IST

Open in App
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) ने शनिवार को कहा कि दुर्घटनाग्रस्त हुए एयरबस ए-320 की दो महीने पहले जांच की गई थी और इसने दुर्घटना से एक दिन पहले मस्कत से लाहौर के लिए उड़ान भरी थी। ‘डॉन’ समाचार पत्र की खबर के अनुसार भारी वित्तीय घाटे में चल रही एयरलाइंस ने इस विमान के तकनीकी पहलुओं से जुड़ा विवरण जारी करते हुए कहा, ‘‘विमान के इंजन, लैंडिंग गियर या प्रमुख विमान प्रणाली से संबंधित कोई खामी नहीं थी।’’पीआईए की उड़ान संख्या पीके-8303 के यहां हवाई अड्डे के निकट एक घनी आबादी वाले आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने से नौ बच्चों समेत 97 लोगों की मौत हो गई थी और दो यात्री इस हादसे में चमत्कारिक ढंग से बच गये। लाहौर से आ रहा विमान शुक्रवार के अपराह्र कराची में उतरने से कुछ मिनट पहले मलिर में मॉडल कॉलोनी के निकट जिन्ना गार्डन इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। पीआईए के इंजीनियरिंग और रखरखाव विभाग के अनुसार विमान की अंतिम बार जांच गत 21 मार्च को गई थी और उसने हादसे से एक दिन पहले मस्कत से लाहौर के लिए उड़ान भरी थी। विवरण में कहा गया है कि दोनों इंजनों की स्थिति ‘‘संतोषजनक’’ है और नियमित अंतराल पर इसके रखरखाव का काम किया जाता है।
टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा