लाइव न्यूज़ :

वीडियोः पाकिस्तान की मासूम बच्ची जैनब का हत्यारा गिरफ्तार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 24, 2018 20:48 IST

Open in App
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के कसूर शहर में सात साल की मासूम बच्ची से बलात्कार और हत्या के बहुचर्चित मामले में मुख्य संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने पुष्टि की है कि बच्ची के पड़ोसी इमरान अली ने जांच टीम के सामने अपना अपराध कबूल कर लिया है। सूत्रों के अनुसार वह जैनब के परिवारवालों से काफी घुला-मिला था और अक्सर उसके घर आता-जाता रहता था। इमरान अली को पहले भी हिरासत में लिया गया था लेकिन लड़की के परिवार ने जब कहा कि वह दोषी नहीं हो सकता तो उसे छोड़ दिया गया। पाक पंजाब सरकार के प्रवक्ता मलिक अहमद ने बताया कि अली ने अपना अपराध कबूल कर लिया लेकिन DNA जांच के बाद इस बात की पुष्टि होगी कि वह दोषी है या नहीं। प्रवक्ता ने कहा, 'इमरान अली की डीएनए जांच की जा रही है और हमें जल्द रिपोर्ट मिल जाएगी।' गौरतलब है कि पांच जनवरी को जैनब लापता हो गई थी। उसके माता-पिता सऊदी अरब गए हुए थे और वह अपनी एक रिश्तेदार के साथ रह रही थी। इसके बाद 9 जनवरी को शाहबाज खान रोड के पास कचरे के एक ढेर से उसका शव बरामद किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि हुई।
टॅग्स :पाकिस्तानरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा