लाइव न्यूज़ :

कोरोनावायरस के मरीज़ों को चूहा दिलाएगा मुक्ति!, देखें वीडियो.

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 13, 2020 17:32 IST

Open in App
 कोरोनावायरस के टीके की खोज के लिए दुनिया के कई देशों के वैज्ञानिक काम कर रहे. ब्रिटेन के वैज्ञानिकों के एक दल का मानना है कि कोरोना वायरस का टीका विकसित करने की कोशिश के तहत जंतुओं पर टेस्ट शुरू करने वाले पहले व्यक्ति हैं.  लंदन के इम्पीरियल कालेज के डिपार्टमेंट ऑफ इन्फेक्शियस डिज़िज प्रोफेसर रॉबिन शटॉक का कहना है कि हमने कोरोना वायरस के जैनेटिक सीक्वेंस प्राप्त करने से सिर्फ 14 दिनों के अंदर लैब में कोरोनावायरस वैक्सीन के लिए टेस्ट शुरू कर दिया. 10 फरवरी से ये टेस्ट शुरू भी हो चुका है. वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर यह टेस्ट सफल रहे और हमें फंडिंग भी मिल गयी कोरोना वायरस के टीकों का टेस्ट इंसानों पर शुरू हो सकता है. रिसर्चर्स का कहना है कि वो इस साल के अंत तक कोरोना वायरस को फैलने से रोकने का सुरक्षित और प्रभावी तरीका विकसित कर लेना चाहते हैं. इम्पीरियल कालेज के रिसर्चर पॉल मके का मानना है अभी तक हमने बैक्टीरिया से पैदा किए टीके को चूहों पर आजमाया है.  हम उम्मीद करते हैं कि अगले कुछ हफ्तों में हमें चूहों के खून में कोरोना वायरस के प्रति रिएक्शन दिखना शुरू हो जाएगा. चीन के हुबेई प्रांत में घातक कोरोना वायरस ने एक ही दिन में रिकॉर्ड 242 लोगों की जान ले ली है. कोरोना वायरस के करीब 15,000 नए मामले सामने आए हैं.  चीन के स्वास्थ्य आयोग के अनुसार बुधवार को हुबेई प्रांत में कोरोना वायरस के 14,840 नए मामले सामने आए हैं. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार प्रांत में बुधवार को इससे रिकॉर्ड 242 लोगों की जान चली गई. हुबेई में कोरोना के 48,206 मामलों की पुष्टि होने से इसके तेजी से फैलने को लेकर चिंता बढ़ गई है. चीन आज देश भर में कोरोना वायरस से जुड़े मामलों के आंकड़े जारी करेगा.  चीन में बुधवार तक घातक कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,115 हो गई और इसके अभी तक 44,763 मामले सामने आए है.  विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक्सपर्टस की एक टीम इमरजेंसी से निपटने के लिए प्रभारी ब्रूस एलवर्ड के नेतृत्व में सोमवार हुबेई पहुंच चुकी है. 
टॅग्स :कोरोना वायरसचीनब्रिटेनडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल