Boko Haram ने फिर किया नरसंहार, 110 किसानों का सिर काटकर धड़ से किया अलग
By गुणातीत ओझा | Published: December 1, 2020 02:08 AM2020-12-01T02:08:29+5:302020-12-01T02:10:26+5:30
Highlightsनाइजीरिया के लोगों को एक बार फिर खूंखार आतंकवादी संगठन बोको हरम के कहर का सामना करना पड़ा है।मानवता का खून करने वाली घटना में 110 किसानों की निर्मम हत्या कर दी गई।
नाइजीरिया (Nigeria) के लोगों को एक बार फिर खूंखार आतंकवादी संगठन बोको हरम (Boko Haram) के कहर का सामना करना पड़ा है। मानवता का खून करने वाली घटना में 110 किसानों की निर्मम हत्या (110 Farmers Slaughtered) कर दी गई। आतंकियों ने बेबस और निर्दोष किसानों का गला काटकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। इस कत्लेआम से पूरा विश्व स्तब्ध है। संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nations) ने इस नरसंहार की पुष्टि की है। संघ ने बताया कि आतंकी संगठन बोको हरम के हत्यारों ने खेत में काम कर रहे 110 लोगों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी है।