googleNewsNext

Video: 14 साल के बच्चे का 22 लीटर खून पी गया कीड़ा, डॉक्टर भी हैरान

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: January 9, 2018 08:53 PM2018-01-09T20:53:15+5:302018-01-09T20:56:17+5:30

उत्तराखंड के हल्द्वानी के रहने वाले 14 वर्षीय बच्चे के पेट में मौजूद हुकवार्म दो साल में 22 लीटर या�..

उत्तराखंड के हल्द्वानी के रहने वाले 14 वर्षीय बच्चे के पेट में मौजूद हुकवार्म दो साल में 22 लीटर यानि 50 यूनिट खून पी गए। डॉक्टरों को बीमारी पकड़ में नहीं आ रही थी। बच्चे के शरीर में खून की कमी होने पर उसे बार-बार खून चढ़ाया जाता, पर पेट में मौजूद कृमि उसे खींच लेते। अंततः दिल्ली स्थित गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों ने कैप्सूल एंडोस्कोपी से इस घातक बीमारी की पहचान की। 

गैस्ट्रोलॉजी विभाग के चेयरमैन डॉ. अनिल अरोड़ा ने कहा कि देश में कृमि की समस्या बहुत सामान्य है। गंदा पानी पीने, हाथ साफ किए बगैर भोजन करने व नंगे पैर चलने से पेट में खतरनाक कृमि उत्पन्न होते हैं। फिर भी अपने प्रैक्टिस के दौरान इससे पहले ऐसा मामला देखने को नहीं मिला था। उन्होंने कहा बच्चा दो साल से बीमारी से पीड़ित था और उसके शौच में खून आता था। इस वजह से उसके आयरन की कमी हो गई थी और एनीमिया से पीड़ित था। छह महीने पहले उसे दिल्ली लगाया गया था। उसके शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा 5.86 ग्राम प्रति डेसीलीटर रह गई थी।

टॅग्स :स्वास्थ्यHealth