googleNewsNext

बकरीद क्यों मनाई जाती है और इस दिन पशु की कुर्बानी क्यों दी जाती है?

By उस्मान | Published: August 22, 2018 04:11 AM2018-08-22T04:11:34+5:302018-08-22T04:11:34+5:30

बकरा  ईद , बकरीद,  ईद-उल-अजहा  या

बकरा ईद, बकरीद, ईद-उल-अजहा या ईद-उल जुहा इस्लाम कैलेंडर में दूसरा सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे दुनिया भर के मुस्लिम मनाते हैं। इस बार यह त्यौहार 22 अगस्त को है। बकरीद क्यों मनाते हैं और कुर्बानी क्यों होती है? यह दो सवाल ऐसे हैं जिनका जवाब हर कोई जानना चाहता है। बकरीद इसलिए मनाई जाती है कि इस्‍लामिक मान्‍यता के अनुसार हजरत इब्राहिम अपने बेटे हजरत इस्माइल को इसी दिन खुदा के हुक्म पर खुदा की राह में कुर्बान करने जा रहे थे। तब अल्लाह ने उनके नेक जज्‍बे को देखते हुए उनके बेटे को जीवनदान दे दिया। यह पर्व इसी की याद में मनाया जाता है। इसके बाद अल्लाह के हुक्म पर इंसानों की नहीं जानवरों की कुर्बानी देने का इस्लामिक कानून शुरू हो गया।

टॅग्स :बक़रीदईदBakridEid