लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात सुन गायब हुई रेणुका चौधरी की हंसी, देखें वीडियो

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: February 9, 2018 16:44 IST

Open in App
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस की नेता रेणुका चौधरी के जोर-जोर से हंसने पर तंज कसा। पीएम के इस तंज के बाद जहां रेणुका चौधरी की हंसी गायब हो गई वहीं कांग्रेस ने इसे मुद्दा बना दिया है। पीएम ने कहा था कि रामायण धारावाहिक समाप्त होने के बाद पहली बार ऐसी हंसी सुनाई दी है।दरअसल, राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का प्रधानमंत्री जवाब दे रहे थे। उसी दौरान किसी बात पर कांग्रेस की नेता रेणुका चौधरी जोर से हंसीं।सभापति एम वेंकैया नायडू ने रेणुका को ऐसा नहीं करने के लिए टोका और कहा कि प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान इस तरह का व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए।इस पर प्रधानमंत्री ने कहा, "सभापतिजी, रेणुकाजी को कुछ मत कहिए, क्योंकि रामायण धारावाहिक समाप्त होने के बाद पहली बार ऐसी हंसी सुनाई दी है।" प्रधानमंत्री की टिप्पणी से सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों में हंसी की लहर दौड़ गई। रेणुका ने प्रधानमंत्री की टिप्पणी पर आपत्ति की, लेकिन उनकी बातों को रिकार्ड में दर्ज नहीं किया गया।  
टॅग्स :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीमोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले नेता; ऐतिहासिक फैन फॉलोइंग

भारतअमेरिका के नेतृत्व वाले 'पैक्स सिलिका' में शामिल हुआ भारत, जानें क्या है इसका महत्व

भारतसरकार की नीतियां तो मजबूत, क्रियान्वयन कठिन परीक्षा

भारतIndia-EU Trade Deal: भारत-ईयू के बीच सबसे बड़ा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, जानें एक व्यापार समझौते की मुख्य बातें

भारतइंडिगो संकट पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया बोले, "नियम सिस्टम के लिए न की लोगों को परेशान करने के लिए"

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा