googleNewsNext

मैनपुरी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे मुलायम, डिंपल की सीट से लड़ना चाहते हैं अखिलेश

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: January 23, 2018 01:03 PM2018-01-23T13:03:06+5:302018-01-23T13:06:17+5:30

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा संरक्षक �..

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी लोकसभा सीट ने चुनाव लड़ेंगे। वहीं, अपने लिए उन्होंने कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई। अखिलेश सोमवार सोमवार (23 जनवरी) को गोमतीनगर स्थित जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रंद्धाजलि देने जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचे थे। 

जनेश्वर मिश्र को श्रंद्धाजलि देने के बाद पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) मैनपुरी से ही अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उनके (अखिलेश) विषय में पूछे जाने पर सपा मुखिया ने कहा कि कन्नौज जनेश्वर मिश्र जी की सीट रही है। इसलिए मैं चाहता हूं कि मुझे भी वहीं से लड़ने का मौका मिले, लेकिन अब इस संबंध में आखिरी फैसला पार्टी को ही लेना है। 

टॅग्स :मुलायम सिंह यादवMulayam Singh Yadav