googleNewsNext

पीएम मोदी ने बताई 'कांग्रेस मुक्त भारत' नारे की सच्चाई, देखिए वीडियो

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: January 22, 2018 08:37 PM2018-01-22T20:37:12+5:302018-01-22T20:39:24+5:30

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  एक निजी न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार में कई अहम बातें साझा की। इस...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  एक निजी न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार में कई अहम बातें साझा की। इस दौरान उन्होंने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर जमकर हमले किए। पीएम ने आरोप लगाया कि देश में राजनीति में जो बुराईयां समाहित हुई है वे सभी कांग्रेस की देन है। पीएम मोदी से जब 'कांग्रेस मुक्त भारत' के नारे में पूछा गया तो उन्होंने इसके बारे में विस्तार से इसकी व्याख्या की। उन्होंने कहा कि उनके नारे को गलत अर्थ में लिया गया। उनका तात्पर्य कांग्रेस से नहीं था बल्कि राजनीति में अंदर तक घुसे हुए कांग्रेसी कल्चर से था। 

मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने देश की राजनीति को काफी हद तक बर्बाद करने का काम किया है। कांग्रेस आधारित राजनीति में जातिवाद, परिवारवाद, धोखा, भ्रष्टाचार, सत्ता का लोभ जैसी दुर्गुण समाहित रहे। मेरा तात्पर्य कांग्रेस की इसी नीति से था जिसका खात्मा होना चाहिए।प्रधानमंत्री ने कहा, "सही मायने में पिछले कुछ वर्षो में भारत का संबंध दुनिया के देशों के साथ प्रभावकारी ढंग से बहुआयामी बना है। राजनीतिक, आर्थिक, सुरक्षा व अन्य क्षेत्रों में विश्व के देशों के साथ हमारे अनुबंध हुए हैं।"

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)Narendra ModiBharatiya Janata Party (BJP)