googleNewsNext

Kiran Bedi ने Puducherry के उपराज्यपाल पद से हटाए जाने के बाद क्या कहा| किरण बेदी| BJP| Congress| IPS Kiran Bedi

By गुणातीत ओझा | Published: February 18, 2021 09:08 PM2021-02-18T21:08:15+5:302021-02-18T21:08:43+5:30

पुडुचेरी (Puducherry) की उपराज्यपाल (Lieutenant Governor of Puducherry) पद से किरण बेदी (Kiran Bedi) को हटा दिया गया है। पद से हटाए जाने के बाद किरण बेदी ने एक वीडियो ट्वीट (Kiran Bedi tweeted after removed as lg ) करके भारत सरकार को धन्यवाद दिया है।

LG पद से हटाए जाने के बाद किरण बेदी ने क्या कहा?

पुडुचेरी (Puducherry) की उपराज्यपाल (Lieutenant Governor of Puducherry) पद से किरण बेदी (Kiran Bedi) को हटा दिया गया है। पद से हटाए जाने के बाद किरण बेदी ने एक वीडियो ट्वीट (Kiran Bedi tweeted after removed as lg ) करके भारत सरकार को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल के तौर पर पुडुचेरी की सेवा का मौका मिलना एक लाइफटाइम अनुभव है। उन्होंने कहा कि 'टीम राज निवास' ने उनके कार्यक्राल के दौरान पुडुचेरी में जनहित के कार्यों को पूरे लगन के साथ किया है। उन्होंने कहा, 'मैं भारत सरकार को पुडुचेरी कि उपराज्यपाल के रूप में मुझे लाइफटाइम अनुभव देने के लिए धन्यवाद देती हूं। मैं उन सभी लोगों को भी धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने मेरे साथ मिलकर काम किया। मैं संतोष की गहरी समझ के साथ कह सकती हूं कि इस कार्यकाल के दौरान 'टीम राज निवास' ने पूरी लगन से बड़े जनहित के कार्य किए हैं।'

बेदी ने कहा कि जो कुछ भी किया गया वह एक पवित्र कर्तव्य था, मेरी संवैधानिक और नैतिक जिम्मेदारी थी। पुडुचेरी का बहुत उज्ज्वल भविष्य है। यह अब लोगों के हाथों में है। समृद्ध पुडुचेरी के लिए शुभकामनाएं।

बता दें कि एक सप्ताह पहले ही मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अर्जी देकर उपराज्यपाल बेदी को वापस बुलाए जाने की मांग की थी। मंगलवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा बेदी को उनके पद से हटाए जाने के बाद तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन को पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, बेदी को अचानक हटाए जाने से सभी चकित हैं। यहां तक कि बेदी को भी इसका आभास नहीं था और उन्होंने आदेश जारी होने के कुछ ही घंटे पहले कोरोना टीकाकरण की समीक्षा का एक वीडियो भी जारी किया था।

अब चर्चाओं का बाजार गरम है कि किरण बेदी को आखिरकार उपराज्यपाल के पद से क्यों हटाया गया। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है बताई जा रही है कि आने वाले विधानसभा चुनाव के चलते हो सकता है यह फैसला लिया गया हो। बता दें कि पुदुचेरी की कांग्रेस सरकार किरण बेदी पर समानांतर सरकार चलाने और निर्वाचित सरकार के दैनिक काम में दखल का आरोप लगा कर उन्हें हटाने की मांग लंबे समय से करती आई है। भाजपा के रणनीतिकारों के मुताबिक -कांग्रेस किरण बेदी को विधानसभा चुनाव में मुद्दा बना सकती थी इसलिए उन्हें हटाकर यह मुद्दा खत्म कर दिया गया।

टॅग्स :किरण बेदीKiran Bedi