लाइव न्यूज़ :

Sourav Ganguly ने BJP में शामिल होने के सवालों पर दिया जवाब| सौरव गांगुली| Amit Shah| Bengal Elections

By गुणातीत ओझा | Updated: December 28, 2020 23:19 IST

Open in App
पश्चिम बंगाल का आगामी विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Election) भाजपा (BJP) बनाम टीएमसी (TMC) होता जा रहा है। इस कड़ी में दोनों ही दल एक दूसरे के खिलाफ सियासी दांव-पेच में लग हुए हैं। लंबे समय से भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Soyrav Ganguly) के नाम की भी चर्चा हो रही है कि वह भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। कल रविवार को इस चर्चा ने तब और जोर पकड़ लिया जब सौरव गांगुली ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल (West Bengal Governor) से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद लगाए जा रहे कयासों पर अब सौरव गांगुली ने चुप्पी तोड़ी है। सौरव गांगुली ने कहा है कि अगर राज्यपाल आपसे मिलना चाहते हैं तो आपको उनसे मिलना पड़ेगा। इस बात को बस यहीं तक रहने दें। वहीं, सौरव गांगुली आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के साथ भी मंच साझा करेंगे।सौरव गांगुली ने रविवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की थी। सौरव गांगुली शाम करीब चार बजकर 40 मिनट पर राजभवन पहुंचे, लेकिन उन्होंने मुलाकात के कारणों को लेकर किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। गांगुली और धनखड़ के बीच यह मुलाकात शाम पांच बजकर 40 मिनट तक चली। हालांकि, अब अपने या परिवार से किसी के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर गांगुली ने चुप्पी तोड़ते हुए सभी कयासों पर विराम लगा दिया है।सौरव गांगुली से मुलाकात के बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल धनखड़ ने कहा कि सौरव गांगुली के साथ उनकी कई मुद्दों पर चर्चा हुई। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सौरव गांगुली से मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की हैं। राज्यपाल ने लिखा, 'आज (रविवार) शाम 4.30 बजे बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली से राजभवन में मुलाकात की और कई मुद्दों पर चर्चा की। मैंने इडेन गार्डन घूमने का उनका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है, ये देश का सबसे पुराना क्रिकेट मैदान है जिसकी स्थापना 1864 में हुई थी।'आज सोमवार को सौरव गांगुली दिल्ली में हैं। वो डीडीसीए के एक इवेंट में शामिल होंगे। इस इवेंट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। दरअसल, आज कोटला मैदान में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की मूर्ति का अनावरण होना है। इस कार्यक्रम में सौरव भी शिरकत करेंगे।
टॅग्स :सौरव गांगुलीवेस्ट बंगाल विधानसभा चुनावअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप