लाइव न्यूज़ :

Weather Report: February में ही गर्मी का कहर, Delhi में टूटा 15 साल का रिकॉर्ड, पारा 32 पार

By गुणातीत ओझा | Updated: February 25, 2021 22:26 IST

Open in App
दिल्ली-NCR में समय से पहले ही गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। पारा 30 डिग्री को छू गया है। विशेषज्ञों की मानें तो मौजूदा हालात से लगता है कि फरवरी के बाकी बचे दिनों में पारा 32 डिग्री के स्तर को भी पार कर सकता है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि इस साल फरवरी का महीना पिछले कई सालों में सबसे गर्म साबित हो सकता है। दिल्‍ली-एनसीआर में 22 फरवरी को औसत अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह सामान्य से 4 डिग्री अधिक था। इसके बाद इसमें और वृद्ध‍ि हुई और 23 फरवरी को यह 30 डिग्री को पार कर गया। अब पारा लगातार बढ़ ही रहा है। स्‍काईमेट वेदर का कहना है कि फरवरी के आरंभिक सप्ताह का दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस है और आखिर में औसत अधिकतम तापमान 26 डिग्री है। इस तरह पूरे महीने का औसत तापमान होता है 23.9 डिग्री सेल्सियस, लेकिन फरवरी के शुरुआती दिनों में ही तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया और तीसरे हफ्ते के आखिर तक यह सामान्य से अधिक ही रिकॉर्ड किया गया। इस तरह 1 फरवरी से 22 फरवरी के बीच यानि तीन हफ्तों के दौरान दिल्ली में दर्ज किए गए अधिकतम तापमान का औसत 26.7 डिग्री रहा। शेष दिनों के दौरान आसमान साफ रहेगा और तेज़ धूप का असर जारी रहेगा, जिससे पूरे महीने में रिकॉर्ड किए गए तापमान का औसत 27.5 डिग्री को भी पार कर सकता है।स्‍काईमेट वेदर के मुताबिक बीती 4 फरवरी से कोई वेस्‍टर्न डिस्‍टर्बेंस नहीं आया है, जिससे बारिश नहीं हुई है और ना ही आसमान में बादल रहे हैं। बीच में अगर बारिश होती या बादल भी रहते तो तापमान कंट्रोल में रहता। वहीं धूप भी तेज खिली रही, लेकिन आने वाले समय में उत्‍तरी भारत के पहाड़ों पर वेस्‍टर्न डिस्‍टर्बेंस से होने वाली बर्फबारी के कारण हवाओं का रुख बदलेगा और यह मैदानी इलाकों पर प्रभाव डालेगा। इससे उत्‍तर भारत समेत दिल्‍ली एनसीआर में तापमान में कमी आएगी, जोकि 26 से 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्‍मीद है।
टॅग्स :मौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब