लाइव न्यूज़ :

मुरादाबाद में टीकाकरण के बाद वॉर्ड ब्वॉय की मौत, डॉक्टरों ने बताया हार्ट अटैक, बेटे ने लगाया ये आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2021 10:35 IST

Open in App
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में कोरोना के टीकाकरण को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, यहां जिला अस्पताल में कोरोना का टीका लगवाने वाले एक वार्ड ब्वाय की रविवार यानी 17 जनवरी को अचानक मौत हो गई। वार्ड ब्वाय महिपाल सिंह की उम्र 46 साल थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉक्टरों ने बताया है कि शुरूआती रिपोर्ट से ऐसा लगता है कि हार्ट अटैक के कारण मौत हुई है। हालांकि परिजनों का आरोप है कि टीका लेकने के बाद उनकी तबियत पहले की तरह सामान्य नहीं थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिला अस्पताल में वॉर्ड ब्वॉय महिपाल सिंह को 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगाया गया था। परिवार का आरोप है कि टीका लगाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद महिपाल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन कल जिला अस्पताल में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि टीका लगाने के पहले महिपाल की मेडिकल जांच भी नहीं की गई थी। वहीं, खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मुरादाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एमसी गर्ग उनके घर पहुंचे। महिपाल को सीने में जकड़न और साँस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।
टॅग्स :उत्तर प्रदेशकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष