लाइव न्यूज़ :

'हम Tejashwi Yadav बोल रहे हैं, DM साहब', Bihar में Viral हो रहा है यह फोन कॉल

By गुणातीत ओझा | Updated: January 21, 2021 23:58 IST

Open in App
''हम तेजस्वी यादव बोल रहे हैं DM साहब''बजने लगीं तालियांबिहार (Bihar) के पूर्व डिप्टी सीएम और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का एक फोन कॉल तेजी से वायरल हो रहा है। तेजस्वी बुधवार को आंदोलन कर रहे टीईटी पास शिक्षक अभ्यर्थियों से मिलने गए। उन्होंने सैकड़ों अभ्यर्थियों के सामने ही पटना (Patna) के डीएम को फोन लगाया और कहा कि उन्हें आंदोलन करने की इजाजत दें और आंदोलन स्थल भी तय करें। इन अभ्यर्थियों पर पटना प्रशासन ने मंगलवार को लाठीचार्ज करवाया था और उन्हें गर्दनीबाग धरना स्थल से खदेड़ दिया था।गर्दनीबाग से हटाए जाने के बाद ये अभ्यर्थी पटना के इको पार्क में धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। वहां तेजस्वी यादव अचानक पहुंच गए। तेजस्वी के वहां पहुंचते ही अभ्यर्थियों में जोश आ गया। धरनास्थल पर तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे लगने लगे। तेजस्वी यादव ने आंदलनकारियों की बातें सुनीं फिर उन्होंने वहीं से मुख्य सचिव, डीजीपी और पटना डीएम को फोन लगाया। जब पटना डीएम चंद्रशेखर से तेजस्वी बात कर रहे थे तब उन्होंने कहा , 'मैं तेजस्वी यादव बोल रहा हूं डीएम साहेब।' संभवत: डीएम तेजस्वी यादव को फोन पर नहीं पहचान सके थे। आइये आपको सुनाते हैं तेजस्वी यादव और डीएम के बीच हुए इस वायरल संवाद के कुछ अंश..तेजस्वी यादव की दखल के बाद अभ्यर्थियों को गर्दनीबाग में धरना-प्रदर्शन करने की इजाजत मिल गई। तेजस्वी यादव ने उनके साथ तीन किलोमीटर लंबे मार्च का भी नेतृत्व किया। तेजस्वी ने इस बारे में ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा है, "वादानुसार आज प्रशासन ने गर्दनीबाग धरना स्थल पर प्रदर्शनकारियों को अनुमति नहीं दी जिसके चलते सभी अभ्यर्थी टिकट लेकर इको पार्क पहुंच गए। शाम को वहां पहुंचा और मुख्य सचिव, डीजीपी और डीएम से बात कर अनुमति मिलने के बाद रात्रि में पैदल मार्च कर उन्हें दोबारा धरना स्थल पर पहुंचा कर आया।"बता दें कि टीईटी पास ये अभ्यर्थी पटना हाई कोर्ट के आदेश के अनुरूप नियुक्ति पत्र देने की मांग कर रहे हैं और उसके समर्थन में पटना में आंदोलन कर रहे हैं।
टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos