googleNewsNext

वीडियो: आप सांसद संजय सिंह ने अर्नब गोस्वामी को बताया संघ प्रचारक और बीजेपी नेता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 1, 2019 07:53 PM2019-10-01T19:53:35+5:302019-10-01T19:53:35+5:30

 

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने अपने फेसबुक और अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह रिपब्लिक टीवी और पत्रकार व टीवी एकंर अर्नब गोस्वामी के बारे में बोलते हुए दिख रहे हैं। फेसबुक पर वीडयो शेयर करते हुए संजय सिंह ने लिखा है- ''रिपब्लिक टीवी और अर्नब गोस्वामी को बेनकाब किया।'' वीडियो में संजय सिंह रिपब्लिक टीवी के रिपोर्टर से बात करते दिख रहे हैं। रिपोर्टर उनसे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बिहारियों पर दिए बयान के बारे में सवाल पूछ रहा है। जिसका जवाब देते हुए संजय सिंह ये कहा, ''रेप के आरोपी स्वामी चिन्मयानंद पर खबर क्यों नहीं चलाई। अर्नब गोस्वामी इतना डरता क्यों है? थरथर कांपता क्यों है?'' अर्नब गोस्वामी रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ हैं। इससे पहले टाइम्स नाउ चैनल से लम्बे समय तक जुड़े रहे थे।