googleNewsNext

विदेशों में फंसे Indians को लाने के लिए Vande Bharat Mission शुरू, जानिए Fare & Quarantine के नियम

By आदित्य द्विवेदी | Published: May 7, 2020 09:48 AM2020-05-07T09:48:53+5:302020-05-07T09:48:53+5:30

कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए देश में 17 मई तक लॉकडाउन का तीसरा चरण चल रहा है। इस दौरान सरकार ने देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए ट्रेन चलाने की अनुमति दी थी। अब आज से विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए वंदे भारत मिशन की शुरुआत भी हो गई है। इसके तहत एयर इंडिया और उसकी सहायक कंपनी 12 देशों से करीब 15000 भारतीयों को वापस लाने के लिए 64 उड़ानों को संचालित करेगी। गुरुवार की सुबह करीब 9:45 बजे एअर इंडिया की फ्लाइट 200 यात्रियों को लेकर आबू धाबी से केरल के कोच्चि एयरपोर्ट पहुंचेगी। इस वीडियो में हम आपको बताएंगे कि विदेशों से भारतीयों को लाने के लिए कितना किराया वसूला जा रहा है और क्या दिशा निर्देश दिए गए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसएयर इंडियाCoronavirusAir India