प्रवासी मजदूरों के लिए चलेंगी प्रियंका गांधी की 1हज़ार बसें, यूपी सरकार ने तुरंत मांगी लिस्ट
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 18, 2020 09:25 PM2020-05-18T21:25:20+5:302020-05-18T21:25:20+5:30
उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा का 1000 बसें चलाने वाला ऑफर स्वीकर कर लिया है. यूपी सरकार ने प्रियंका गांधी को चिठ्ठी लिखते हुए बिना देर किए प्रवासियों के लिए चलाई जाने वाली 1000 बसों और ड्राइवरों का जानकारी मांगी है.
1000 हज़ार बसों की परमिशन मिलने पर प्रिंयका गांधी ने यूपी सरकार को शुक्रिया कहा. प्रियंका ने ट्वीट किया कि हमें उप्र में पैदल चलते हुए हजारों भाई-बहनों की मदद करने के लिए, कांग्रेस के खर्चे पर 1000 बसों को चलवाने की इजाजत देने के लिए आपको धन्यवाद.