लाइव न्यूज़ :

मुंबई के धारावी में कोरोना की घातक एंट्री, 1 की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 2, 2020 00:42 IST

Open in App
 मुंबई के धारावी में कोरोना पाजिटिव पाए गये व्यक्ति की मौत हो गयी है. ये धारावी में कोरोना का पहला केस था.  56 साल के इस व्यक्ति को मुंबई के सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसे बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. कोरोना संक्रमित व्यक्ति के 10 लोगों के परिवार में से आठ सदस्यों को अलग रखा गया है.  परिवार के बाकी लोगों की 2 अप्रैल को जांच की जानी है. जिस इमारत में कोरोना संक्रमित व्यक्ति रहता था, उसे बीएमसी ने सील कर दिया गया है। इस दौरान लोग इमारत में हैं, उनके लिए खाने पीने और जरूरी सामान प्रशासन के द्वारा मुहैया कराया जा रहा है। शख्स किस किसके संपर्क में आया था, इसका पता लगाया जा रहा है। धारावी की बसावट बेहद घनी है. इस इलाके में 15 लाख लोग रहते हैं. और ये इलाका 613 हेक्टेयर में फैला है. इस घनी बस्ती में कोरोना को फैलने से रोकना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है. बीएमसी ने शहर में झुग्गियों, भवनों, नर्सिंग होम और आवासीय कालोनियों सहित 145 से ज्यादा ऐसी जगहों की पहचान कर उन्हें सील कर दिया है जहां से कोरोना वायरस संक्रमण के ज्यादा मामले मिले हैं। बीएमसी के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पश्चिमी मुंबई में गोरेगांव के वर्ली कोलीवाड़ा, प्रभादेवी और बिम्बिसार नगर ‘रेड जोन’ में आए हैं और पुलिस की मदद से इन सभी को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। इन जगहों की पहचान, वहां से एक या ज्यादा कोविड-19 के मरीज मिलने या वहां किसी के संक्रमित होने का संदेह होने के आधार पर किया है। बुधवार शाम तक मुंबई में 181 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने और 12 लोगों के संक्रमण से मरने की पुष्टि हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के हिसाब से अब तक देश भर में कोरोना के 1834 मामले सामने आए हैं . इनमें 144 लोग ठीक हो चुके हैं और 41 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 437 नए मामले सामने आए हैं.   
टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनमुंबईबृहन्मुंबई महानगरपालिकाधारावी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

कारोबारकौन थे विजयपत सिंघानिया?, 87 साल के उम्र में ली अंतिम सांस?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी