googleNewsNext

Shabnam Case Amroha| Shabnam ने की CBI जांच की मांग | Shabnam Case UP News Today|Shabnam Hanging Case

By गुणातीत ओझा | Published: February 22, 2021 12:50 AM2021-02-22T00:50:38+5:302021-02-22T00:51:44+5:30

Shabnam Hanging Case: उत्तर प्रदेश के रामपुर जेल की कैदी शबनम को मिली फांसी की सजा का मामला इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। शबनम को फांसी कब दी जाएगी अभी यह तय नहीं है, लेकिन रोज इस मामले में नया मोड़ देखने को मिल रहा है।

शबनम मामले में नया मोड़
'खूनी' की नई चाहत आई सामने

Shabnam Hanging Case: उत्तर प्रदेश के रामपुर जेल की कैदी शबनम को मिली फांसी की सजा का मामला इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। शबनम को फांसी कब दी जाएगी अभी यह तय नहीं है, लेकिन रोज इस मामले में नया मोड़ देखने को मिल रहा है। जेल में बंद शबनम ने अब सीबीआई जांच की मांग की है। शबनम के बच्चे के केयर टेकर उस्मान रामपुर जेल में शबनम से मिलने गए थे। जेल से बाहर आने के बाद उस्मान ने शबनम की यह इच्छा जाहिर की है। जेल में मुलाकात के दौरान शबनम का बेटा ताज भी था।

मां से मिलने के बाद ताज ने बताया कि उससे उसकी अम्मी ने कहा कि खूब अच्छे से पढ़ना। ताज ने कहा कि उसने राष्ट्रपति से अपील की है कि उसकी मां को माफ किया जाए। वो चाहता है कि उसकी मां को फांसी नहीं हो। जेल में शबनम से मिलने के बाद ताज के केयरटेकर उस्मान ने कहा कि अगर शबनम ने ये गुनाह किया है तो उसे बिल्कुल भी बचाना नहीं चाहिए। लेकिन शबनम को एक बार मीडिया से बात करने की अनुमति जरूर दी जाने चाहिए। उस्मान ने कहा कि शबनम इस मामले में सीबीआई जांच चाहती है।

उस्मान ने कहा कि 5 साल में पहली बार जब मैंने शबनम से पूछा कि क्या ये गुनाह तुमने किया है तो उसने कहा कि उसे फंसाया गया है। वो पहले भी कोर्ट में इसकी जांच की मांग करती रही है, लेकिन उसकी मांग पूरी नहीं की गई है। उस्मान ने कहा कि ताज बुलंदशहर के एक अच्छे स्कूल में पढ़ रहा है और उसकी बेहतर शिक्षा का ख्याल रखा जा रहा है।

दरअसल अमरोहा जिले के बाबनखेड़ी गांव में 14-15 अप्रैल 2008 की रात को प्रेमी के साथ मिलकर अपने परिवार के सात सदस्यों को मौत के घाट उतारने वाली शबनम और उसके प्रेमी सलीम को फांसी दी जाएगी। शबनम जुलाई 2019 से रामपुर जेल में बंद है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राष्ट्रपति ने शबनम और सलीम की दया याचिका खारिज कर दी है।

टॅग्स :यूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचाररामपुरअमरोहाup crimeup newsRampurAmroha