रिहाना के ट्वीट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जवाब, कहा- दुष्प्रचार भारत की एकता को खत्म नहीं कर सकता?
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 4, 2021 11:07 AM2021-02-04T11:07:07+5:302021-02-04T11:09:52+5:30
देश की राजधानी नई दिल्ली से सटी सीमाओं पर पिछले 72 दिनों से चल रहे किसान आंदोलन की चर्चा पूरी दुनियाभर में हो रही है। आंदोलन को लेकर दो खेमे बनते नजर आ रहे हैं। एक जो खुलकर किसानों के समर्थन में है और दूसरे तीनों कृषि कानून पर सरकार के फैसले का समर्थन कर रहे हैं। ऐसे में दुनिया की मशहूर पॉप सिंगर रिहाना, पॉर्न स्टार रह चुकी मिया खलीफा और पर्यावरण एक्टविस्ट ग्रेटा थनबर्ग समेत दुनिया भर की तमाम सेलिब्रेटीज ने किसानों के समर्थन किया और सवाल पूछे। वहीं, इनके समर्थन पर भारत में भूचाल मच गया और एक के बाद एक भारतीय हस्तियों ने करारा जवाब देना शुरू किया।