googleNewsNext

Raksha Bandhan 2020: रक्षाबंधन पर भद्रा का साया, राखी बांधने का ये समय अशुभ बाकी शुभ ही शुभ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 3, 2020 09:43 AM2020-08-03T09:43:31+5:302020-08-03T09:43:31+5:30

भाई-बहन के प्रेम उत्सव का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन इस बार तीन अगस्त को मनाया जा रहा है। इस बार श्रावणी पूर्णिमा के साथ महीने का श्रावण नक्षत्र भी पड़ रहा है इसलिए पर्व की शुभता और बढ़ जाती है। हालांकि इस बार भी रक्षाबंधन पर भद्रा का साया है। भद्रा में रखा बांधना अशुभ माना जाता है। इस वीडियो में हम आपको बताएंगे आज राखी बांधने का अशुभ समय, उसे छोड़कर किसी भी वक्त राखी बांधना शुभ ही शुभ होगा। सोमवार 3 अगस्त की सुबह 9 बजकर 28 मिनट तक भद्रा रहेगी। सभी बहनें सुबह 9:28 पर भद्रा समाप्त होने के बाद ही अपने भाइयों को राखी बांधें। भद्रा की समाप्ति के साथ साथ ही सोमवार का राहुकाल भी निकल चुका होगा। राखी का पहला शुभ मुहुर्त सुबह 9 बजकर 29 मिनट से है। इसके बाद दोपहर में राखी राखी बंधवाने का शुभ मुहुर्त 1 बजकर 46 मिनट से 4 बजकर 26 मिनट तक है।

टॅग्स :रक्षाबन्धनRaksha Bandhan