Parambir Singh आपके 'डार्लिगं' बन गए हैं, Shivsena ने BJP को चेताया- कोई अधिकारी सरकार नहीं गिरा सकता
By गुणातीत ओझा | Published: March 22, 2021 12:50 PM2021-03-22T12:50:24+5:302021-03-22T12:51:37+5:30
Shivsena vs BJP
परमबीर सिंह आपके 'डॉर्लिगं' बन गए हैं..
एंटीलिया केस फिर सचिन वाझे की गिरफ्तारी और अब मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह का लेटर बम महाराष्ट्र की सियासत को हिला कर रख दिया है। राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर लगे 100 करोड़ रुपये वसूलने के आरोप का मामला ठंड़ा पड़ना नहीं दिखाई दे रहा। देशमुख लगातार विपक्ष की रडार पर हैं। वहीं शिवसेना, भाजपा के आरोपों का काउंटर करने की पूरी कोशिश कर रही है। इस क्रम में आज शिवसेना और एनसीपी की बैठक होने वाली है। इस पूरे मामले को लेकर शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए भाजपा पर पलटवार किया है। शिवसेना लंबे चौड़े लेख में सवाल किया है कि परमबीर सिंह की चिट्ठी कहीं किसी की साजिश तो नहीं। शिवसेना ने कहा.. जिस परमबीर सिंह पर कल तक भाजपा को भरोसा नहीं था, उसी परमबीर सिंह को बीजेपी सिर पर बैठाकर क्यों नाच रही है। शिवसेना ने भाजपा को चेताया भी है कि सरकार गिराने की कोशिश करोगे तो आग लगेगी।