googleNewsNext

Parambir Singh के खत पर Sharad Pawar के सवालों की झड़ी, ट्रांसफर से पहले क्यों नहीं बोले ? Shivsena

By गुणातीत ओझा | Published: March 22, 2021 12:05 PM2021-03-22T12:05:56+5:302021-03-22T12:06:48+5:30

परमबीर के खत पर सबसे बड़ा सवाल
ट्रांसफर से पहले क्यों नहीं बोले ?

महाराष्ट्र में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का खत उद्धव सरकार के लिए गले की फांस बनता जा रहा है। परमबीर के इस खत पर देश में सियासत गरमाई हुई है। भाजपा महाराष्ट्र की मौजूदा महाविकास अघाड़ी सरकार पर लगातार हमलावर है। परमबीर सिंह के खत में माहाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर सीधा आरोप है। अनिल देशमुख राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के नेता हैं, इस वजह से आरोप के छींटे पार्टी प्रमुख शरद पवार पर भी पड़े हैं। अनिल देशमुख पर लगे आरोपों के बारे में जब शरद पवार से पूछा गया तो उन्होंने परमबीर सिंह को कटघरे में खड़ा कर दिया। एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा कि गृह मंत्री पर लगे आरोप गंभीर हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चिट्ठी पर परमबीर सिंह से हस्ताक्षर नहीं हैं। उन्होंने सचिन वाझे की नियुक्ति पर उठ रहे सवालों पर भी सीएम और गृह मंत्री का बचाव किया है। आइये आपको बताते हैं शरद पवार ने परमबीर सिंह के खत से जुड़े सवालों पर क्या जवाब दिया...

टॅग्स :शरद पवारसचिन वाझेमुकेश अंबानीशिव सेनामहाराष्ट्रSharad PawarSachin Vazemukesh ambaniShiv SenaMaharashtra