googleNewsNext

Maharashtra में 24 घंटे में 30 हजार से ज्यादा लोग हुए Coronavirus से संक्रमित, 99 की मौत

By गुणातीत ओझा | Published: March 22, 2021 05:05 PM2021-03-22T17:05:21+5:302021-03-22T17:06:04+5:30

Corona Update

महाराष्ट्र में पिछले साल जैसे हो रहे हालात
आंकड़ों ने डराया

 
देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामलों ने सबकी टेंशन बढ़ा दी है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 43,846 नए केस मिले, जबकि 197 लोगों की मौत हो गई। अकेले महाराष्ट्र में एक दिन में 30,535 नए केस सामने आए हैं और 99 मरीजों की जान चली गई। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच नागपुर में 31 मार्च तक लॉकडाउन लगाया गया है। कोरोना के बड़ते खतरे को देखते हुए कई राज्यों ने पाबंदियां लगाई हैं। महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 30,535 नए मामले सामने आए हैं, जो कि अब तक के दैनिक मामलों में सबसे ज्यादा हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमण के नए मामलों के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24,79,682 हो गई। वहीं 99 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 53,399 हो गई।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनाकोविड-19 इंडियाCoronavirusCoronavirus in MaharashtraCOVID-19 India