लाइव न्यूज़ :

Mumbai Police ने Suresh Raina के खिलाफ की कार्रवाई, Maharashtra News| Night Curfew

By गुणातीत ओझा | Updated: December 22, 2020 19:14 IST

Open in App
सुरेश रैना को पुलिस ने पकड़ा देर रात यह गलती पड़ी भारीभारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) के खिलाफ मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने कार्रवाई की है। मुंबई में नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) के उल्लंघन मामले में उनको सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) के साथ हिरासत में लिया गया। बाद में दोनों को जमानत पर रिहा भी कर दिया गया। मुंबई में उनके खिलाफ इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। मुंबई पुलिस ने देर रात खबर मिलने पर एक क्लब में छापा मारा, इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब 34 लोग पार्टी कर रहे थे। पुलिस ने रैना और गुरु रंधावा को अरेस्ट भी कर लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 34 लोगों में कई बड़ी फिल्मी हस्तियां भी शामिल थीं। इन सभी पर कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए बनाए गए नियमों को तोड़ने की धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक इस क्लब में हाइ प्रोफाइल पार्टी चल रही थी, जिसमें रैना के अलावा बॉलीवुड के भी कुछ जाने-माने चेहरे शामिल थे। मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक छापेमारी के दौरान कई सितारे क्लब के पीछे के दरवाजे से भाग निकले। मुंबई पुलिस ने सभी पर धारा 188 और महामारी ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया है। महाराष्ट्र के बड़े शहरों में 5 जनवरी तक‍ नाइट कर्फ्यूब्रिटेन में  कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन या टाइप के सामने आने के कारण संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र के सभी बड़े शहरों मे नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की गई है। सोमवार से राज्य  महानगरपालिका क्षेत्रों में 14 दिनों तक नाईट कर्फ्यू लगाया जा रहा है। ये नाइट कर्फ्यू आज 22 दिसंबर से 5 जनवरी तक लागू रहेगा। इसके साथ ही यूरोप और मध्य पूर्व देश से आने वाले यात्रियों को 14 दिनों तक इंस्टिट्यूशनल क्वारंटाइन में भेजा जाएगा। वहीं अन्य देशों से महाराष्ट्र में आने वालों को होम क्वारंटाइन में रहना होगा।रैना की बात करें तो सोमवार को ही उत्तर प्रदेश ने सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के लिए 26 सदस्यीय संभावितों की लिस्ट जारी की है, जिसमें रैना का नाम भी शामिल है। रैना ने इसी साल 15 अगस्त को महेंद्र सिंह धोनी के इंटरनैशनल क्रिकेट से अलविदा कहने के कुछ देर बाद ही खुद भी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। रैना इसके बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की ओर से खेलने के लिए दुबई रवाना हुए थे, लेकिन आईपीएल के आगाज से पहले ही निजी कारणों से स्वदेश लौट आए थे।
टॅग्स :सुरेश रैनामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए